अवैध शराब बिक्री करने वालो पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : छः लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

आरोपी किशन सहगल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत थाना नवागढ पुलिस ने की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

नवागढ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 मई 22 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा निवासी किशन अपने घर के पास आंगन में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। नवागढ पुलिस द्वारा मुखबीर के द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ किशन सहगल उम्र 30 वर्ष निवासी बरभाठा थाना नवागढ के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600/- रूपये बरामद किया गया।

आरोपी किशन सहगल निवासी बरभाठा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए दिनांक 05 मई 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में हायक निरीक्षक हीरालाल एक्का, हायक निरीक्षक बलवंत घृतलहरे, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर एवं आरक्षक टुकेश्वर डनसेना का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts