एकल अभियान : अंचल कुनकुरी का सेवाव्रती कार्यकर्ता सम्मान एवं तिलकोत्सव कार्यक्रम भाग कार्यालय में हुआ सम्पन्न, सामग्री भेंट कर कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

एसएसपीएम/एसएसपी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास में निरंतर सक्रिय संगठन एकल अभियान के भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कुनकुरी का सेवव्रती कार्यकर्ता सम्मान एवं तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाग कार्यालय कुनकुरी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाग एवं अंचल की मातृशक्ति द्वारा भाग एवं अंचल के समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारत माता एवं भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सेवव्रतियों को बैग, रेनकोट, साड़ी एवं वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

अंचल कुनकुरी के भाग कार्यालय में सेवाव्रती सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर छत्तीसगढ़ भाग संवाद प्रभारी विष्णु नारायण जोशी, अंचल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंचल संवाद प्रभारी बिहारीनायक, सचिव अरविंद मिश्रा, शिक्षा समिती अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाग मां श्रीमती अनामिका नंदे, अंचल मां श्रीमती गायत्री नंदे, अंचल मां श्रीमती सुधा होता, महिला समिती अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा पारीक, श्रीमती सोनी सिंह, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती सुनिता पुरी, श्रीमती जया वर्मन, श्रीमती ललिता व अंचल के सभी सेवाव्रती उपस्थित रहे।

अंचल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह ने कार्यकर्ता सम्मान व तिलकोत्सव, एसएसपीएम/एसएसपी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और एसएसपीएम को दायित्व बोध कराया। भाग मां श्रीमती अनामिका नंदे व भाग संवाद प्रभारी विष्णु नारायण जोशी का मार्ग दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भाग की मां श्रीमती अनामिका नंदे द्वारा 11 संच की एसएसपीएम के नाम की घोषणा भी की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!