कांग्रेस भवन की घटना पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया, महिलाओं को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस के घर में ही अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं यही कांग्रेस और कांग्रेस सरकार की सच्चाई हैं- किरण बघेल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर,  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल ने कांग्रेस भवन में महिला पदाधिकारी द्वारा शहर अध्यक्ष पर बदसलूकी और धक्का मुक्की का आरोप लगाए जाने एवं बैठक में ही आंसू बहा कर अपनी पीड़ा व्यक्त पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्या ऐसा सलूक होता हैं कांग्रेस में महिलाओं के साथ क्या यह वही कांग्रेस हैं जिसकी नेता प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ी बड़ी बातें करती हैं, लड़की हैं लड़ेगी पर यह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं शर्मनाक हैं कि एक महिला को अपने ही दल के शहर अध्यक्ष के खिलाफ बदसलूकी और धक्का मुक्की के लिए आंसू बहाना पड़े। क्या यही कांग्रेस की संस्कृति हैं? उन्होंने कांग्रेस भवन में घटित इस घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल ने कांग्रेस को याद दिलाया कि चुनाव पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े वादे किए थे। महिला सशक्तिकरण से लेकर प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए अलग सेल की बात की गई थी परंतु आज पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामले और महिला अपराध में एनसीआरबी की रिपोर्ट में लगातार छत्तीसगढ़ बढ़ते अपराध के क्रम में आगे बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने में विफल साबित हो रही हैं वहीं महिलाओं को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस के घर में ही अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं यही कांग्रेस और कांग्रेस सरकार की सच्चाई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!