राज्य वित्त आयोग द्वारा जशपुर ज़िले के कुनकुरी एवं दुलदुला ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों से संवाद हेतु ब्लॉक मुख्यालय में ली गई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सर्जियस मिंज द्वारा दिनांक १५/०५/२३ को ब्लॉक मुख्यालय में ली गई बैठक में सर्वप्रथम स्थानीय निकायों से आयोग को प्राप्त जानकारी की समीक्षा की गई. तथा आयोग के वेबपोर्टल sfc-einfo में निकायों द्वारा सफलतापूर्वक जानकारी भरे जाने हेतु बधाई दी गई ।

इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के सचिव श्री सतीश पांडेय द्वारा दिये गये प्रस्तुतिकरण में निकायों से संबंधित समयस्या से आयोग को अवगत कराने हेतु कहा गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा संवाद के दौरान कर वसूली ना होना शासन से प्राप्त राशि का पर्याप्त ना होने तथा अन्य बातें अध्यक्ष के समक्ष रखी गई ।

कर वसूली हेतु श्री मिंज ने पंचायत तथा नगरीय स्थानीय निकायों को वार्ड वार शिविर आयोजन कर जानता को कर वसूली हेतु प्रोत्साहित करने हेतु कहा।साथ ही सीमित संसाधन का उपयोग करते हुए जनता को सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु परामर्श दिया।

इस कार्यक्रम में आयोग की ओर से सचिव सतीश पांडेय अनुसंधान अधिकारी सुश्री पायल गुप्ता,कनकुरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती अध्यक्ष अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अजेम टोप्पो तथा दुदुला जनपद अध्यक्ष, श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत एवं सभी जनपद सदस्य ग्राम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts