पुरोहिताई का जीवन जिम्मेदारी से भरा रहता है जिसका निष्ठापूर्वक निर्वाह करना पड़ता है – बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा

Advertisements
Advertisements

कोतबा पल्ली स्थापना के बाद हुआ पहला अभिषेक कार्यकर्म : उपयाजक अलोक लकड़ा को पावन पुरोहिताई अभिषेक प्रदान किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

पौलुस और पेत्रुस चर्च बैगाबहार-कोतबा पल्ली में अलोक लकड़ा का पावन पुरोहिताभिषेक धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पल्ली स्थापना के पश्चात यह पहला अभिषेक है। महुवाडीह निवासी इमिल लकड़ा एवं स्व. जयमनी लकड़ा के कनिष्ठ पुत्र फादर अलोक लकड़ा जशपुर धर्मप्रान्त के पुरोहित बने। इनका आदर्श वाक्य ‘मैं दाखलता हूं और तुम डालियां हो’ जो पवित्र बाईबल के योहन 15:5 से लिया गया है। इस समारोह में पुरोहितगण, धर्मबहनें, परिवार, रिश्तेदार, अतिथिगण, ग्रामवासी एवं पल्लीवासी काफी संख्या में उपस्थित हुए।

पावन पुरोहित अभिषेक की धार्मिक विधानों को जशपुर धर्मप्रान्त के बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा डीडी ने संपन्न किया। विकर जेनेरल फादर मुक्ति प्रकाश मिंज, डीन फादर इलियास खलखो, पल्ली पुरोहित फादर ओस्कर सेवरिन खलखो, संत अल्बर्टस कॉलेज के रेक्टर फादर अजय कुमार खलखो एवं अन्य पुरोहितों ने मिस्सा अनुष्ठान में सहयोग दिया।

पावन पुरोहित अभिषेक की धर्मविधि महिला संघ एवं युवा संघ के संयुक्त प्रवेश नृत्य तथा पल्ली पुरोहित फादर ओस्कर सेवरिन खलखो के स्वागत संबोधन से हुआ। अभिषेक धर्मविधि संचालक फादर एम्मानुएल एक्का के आह्वान के पश्चात मिस्सा प्रारम्भ हुआ। मिस्सा के दौरान बाइबल जुलूस नृत्य दृढ़करण के बच्चों ने किया। इसके पश्चात पवित्र बाइबल से पाठ पढ़ा गया, प्रथम पाठ फादर अलोक लकड़ा की बहन कुमारी शशि कला लकड़ा, दूसरा पाठ अनिल लकड़ा तथा सुसमाचार का पठन स्वयं श्रद्धये अलोक लकड़ा ने पढ़ा।

बिशप ने प्रवचन संदेश में कहा पुरोहिताई का जीवन जिम्मेदारी से भरा रहता है जिसे निष्ठापूर्वक निर्वाहन करना पड़ता है। उन्हें अनेकों परिस्थियों से गुजरना पड़ता है इसलिये उसे ईश्वर से जुड़कर उन्ही की इच्छा के अनुसार जीने की जरूरत होती है। जशपुर की कलीसिया के साथ जुड़कर स्थानीय कलीसिया को मजबूत करने की आवशकता है। उन्हें लोगों का पथ प्रदर्शक बनना पड़ेगा। उन्हें नम्र और पवित्र बने रहने की नसीहत दी। प्रार्थना, मिस्सा, रोजरी  द्वारा औरों के लिए आदर्श नमूना देना है। अंत में बिशप स्वामी ने परिवार वालों को आभार प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात पुरोहित अभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। धार्मिक गीतों का गायन ब्रदर सिलास मिंज व सीलन टोप्पो की अगुवाई में गायन मंडली ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कोतबा पल्ली के लगभग सभी गांव से नृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

पुरोहित अभिषेक समारोह को संपन्न करने मे पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर ओस्कर सेवरिन खलखो, ब्रदर सिलास मिंज व सीलन टोप्पो सिस्टर कांति कुजूर, सिस्टर सेनेका प्रिया, इंग्लिश माध्यम के स्टाफ एवं विद्यार्थी,  काथलिक सभा, महिला संघ, कर्मचारी संघ, क्रूसवीर और युवाओं का अहम भूमिका रहा। कार्यक्रम के अंत में नव अभिषिक्त फादर अलोक लकड़ा ने आभार प्रकट किया। इस समारोह में कर्मचारी संघ के  अध्यक्ष श्री नरेश कुजूर ने भी उदगार भाव प्रस्तुत किया।

फादर अलोक लकड़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय

फादर अलोक लकड़ा का जन्म 14 मई 1990 में हुआ। उनके एक भाई एवं दो बहने हैं। इनकी प्राथमिक पढ़ाई अपने ही गृह ग्राम पूरा करने के पश्चात पूर्व माध्यमिक की पढ़ाई गंझियाडीह एवं हाई लोयोला स्कूल कुनकुरी से हुई। बारहवीं कक्षा के पश्चात उन्होंने जशपुर धर्मप्रान्त में शामिल हुए। दर्शनशास्त्र एवं बी. ए. की पढ़ाई संत अल्बर्टस कॉलेज राँची तथा  दो साल के रिजेंसी के पशचात ईसशास्त्र की पढ़ाई  प्रयागराज से पूरा किया। संपूर्ण प्रशिक्षण समाप्त करने के पश्चात आज उन्हें अभिषिक्त किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!