ब्रेकिंग : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी बनकोम्बो मार्ग पर अभी अभी एक कार क्रमांक सीजी 14 एमपी 5573 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार बनकोम्बो की ओर से आ रहा था की हल्काटोली मोड के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मुरूम के ढ़ेर से टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर में कार के दोनो एयरबेग खुल जाने से चालक दुर्घटना का शिकार होने से बच गया। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार चालक ही कार का मालिक है। ग्राम हल्काटोली गिनाबहार का रहने वाला है। रिटायर्ड शिक्षक है। कार अनियंत्रित होने का कारण चालक शिक्षक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दी गई है। कुनकुरी पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!