गिनाबहार गौठान में रीपा के बेहतर संचालन के संबंध में ली गई बैठक : समूह की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया प्रोत्साहित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी विकासखण्ड के गिनाबहार गौठान में आज रीपा के तहत् संचालित गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर चर्चा किया गया। बैठक में आईएमईडीएफ टी.एस.ए से देवेंद्र सिंह राजपूत, रीपा प्रबंधक गिनाबहार आजाद हुसैन, फरसाबहार जयंत लकड़ा, एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक जबी कौशर, एडीओ दीपक मिंज एवं एकता स्व सहायता समूह की महिलाएं के साथ संयुक्त चर्चा कर रीपा में संचालित गतिविधियों तथा प्रस्तावित गतिविधियां के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समूह के महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रूचि के अनुसार अन्य गतिविधियों में शामिल होकर अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए कहा गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!