स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद में पहुंचे कुनकुरी विधायक : जंगल कटेगा तो पर्यावरण बदलेगा, भविष्य में लोग पानी पानी को तरसेंगे, जंगल बचेगा तभी जीवन बचेगा – यू.डी.मिंज

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

दुलदुला/कुनकुरी : दुलदुला में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव भी शामिल हुए।

सामाजिक जागरूकता के इस कार्यक्रम से बेहद प्रभावित हुए विधायक ने कहा कि समाज में ऐसी जागरूकता से पर्यावरण की रक्षा होगी। ब्लॉक स्तरीय इस कार्यक्रम में मितानिन बहनें, समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी की महिलाओं ने मुख्य रूप से शामिल होकर जागरूकता का परिचय दिया। नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत करती महिलाएं नशा से हो रही दुर्घटना और पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता का संदेश दिया। बिगड़ते पर्यावरण को लेकर जंगल को न काटने और वनों को आग न लगाने का संदेश दिया, वहीं महुए की शराब बनाने से जंगल की अंधाधुंध कटाई हो रही है, इस पर भी महिलाओं को पेड़ न काटने का संदेश दिया गया।

आजकल शराब की वजह से कई हादसे हो रहे हैं, मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क में भीषण हादसे हो रहे है, जिसको लेकर नशा करके वाहन नहीं चलाने पर सुंदर प्रदर्शन किया गया। वहीं विधायक यू.डी. मिंज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि हमारे जिले में मौसम की स्थिति अब अधिक वनों की कटाई करने से परिवर्तित हो रही है कई जगहों पर पानी की गंभीर समस्या भी हो रही है, इसलिए हमें अपने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करनी चाहिए। अधिकांश महिलाएं शराब बनाने के लिए वनों की धुंआधार कटाई कर रहे हैं, जिससे हमारे पर्यावरण में परिवर्तन आ रहा है और इसका परिणाम आज नहीं कुछ समय बाद हमारी आने वाली पीढ़ी भोगेगी। वहीं विधायक यू.डी. मिंज ने सरकार की योजनाओं को बताते हुए सबसे शासन की योजना का लाभ उठाने की भी अपील की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!