जशपुर जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु ऑफलाईन आवेदन 9 जून तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला शिक्षा अधिकारी, सह सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक निर्धारित की गई थी। जिले में संचालित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु सीट रिक्त होने के कारण ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन  09 जून 2023 तक तक प्रस्तुत कर सकते हैं। संस्था प्रमुख द्वारा 16 जून 2023 तक रिक्त सीट से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी कर सीट पूर्ति की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts