दुर्घटना ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार तूफान की तरह आई और टकराई बाईक से, फिर घूस गई सड़क किनारे टपरी में, हादसे में खिलौने की तरह बिखर गई बाईक सड़कों पर, तीन हुए गंभीर घायल, पुलिस मौके पर…….देखे वीडियो

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर ग्राम कुंजारा में कार ने बाईक को पीछे से टक्कर मारते हुए सड़क किनारे टपरा पर घूस गई। हादसे में टपरी के किनारे खड़ी तीन चार बाईक भी इसके हादसे के चपेटे में आ गई। दुर्घटना में बाईक में सवार पुरूष, महिला और एक बच्चा घायल हो गये है। घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहूंच गई है। घायलों को कुनकुरी अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर कुंजारा ग्राम के बस स्टैण्ड के पास ओडिसा नम्बर की एक कार तपकरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। कार के ठीक आगे एक बाईक पर युवक युवती और एक बच्चा सवार होकर जा रहे थे। कार ने बाईक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे अन्य बाईक को भी अपने चपेटे में लेते हुए सड़क किनारे टपरी में चल रहे दुकान में कार घुसा दी। दुर्घटना के बाद ग्राम में अफरा तफरी मच गई और घायलों को उपचार हेतु कुनकुरी भेजा गया।

Related posts

Comments are closed.