धान सहित तमाम फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि पर मोदी जी का अभिनंदन, बढ़ी हुई कीमत का सारा लाभ सीधे किसानों को दे भूपेश सरकार : अरुण साव

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज धान सहित कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी वृद्धि के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री साव ने कहा कि अन्नदाता के सम्मान का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री लगातार समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि दी जा रही है ताकि किसानों को अतिरिक्त राशि मिल सके। भारत की कृषि के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री हमेशा तत्पर रहते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि बिना किसी बहाने के बढ़ी हुई कीमत का पूरा लाभ किसानों को सीधे पहुचाने की व्यवस्था भूपेश सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि का व्यापक लाभ हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि तुअर दाल, उड़द दाल, धान और मक्के का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। तुअर दाल में 400 रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि हुई है। उड़द दाल  में 350 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि के बाद समर्थन मूल्य 6950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।मक्के में 128 रुपए प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 143 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। मोदी सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!