बलौदा समपार आवश्यक रखरखाव हेतु रहेगी बंद

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 677/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को, दिनांक 10 जून 2023 (शनिवार) रात्रि 08 बजे से दिनांक 11 जून 2023 (रविवार) प्रातः 08.00 तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था खोखसा समपार व पास में ही स्थित सबवे (रेल अंडरब्रिज) से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!