पुलिस लाइन जांजगीर में फिंगर प्रिंट (सर्च/रिकार्ड स्लिफ) के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न : प्रशिक्षण में जिले भर के 30 कर्मचारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण.

Advertisements
Advertisements

बिलासपुर से आए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विद्या जोहर द्वारा दी गई विशेष जानकारी

प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मचारियों को सजायाब, गिरफ्तार, संदेही, निगरानी/ गुंडा बदमाशों अज्ञात मृतकों आदि की सर्च/रिकॉर्ड स्लिप की जानकारी एवं अपराधों में फिंगर प्रिंट के महत्व से कराया गया अवगत.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : आगामी बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए अपराध विवेचना एवं मर्ग जांच की सहायता हेतु तथा सजायाब, गिरफ्तार, संदेही, निगरानी/ गुंडा बदमाशों अज्ञात मृतकों आदि की सर्च/रिकॉर्ड स्लिप एवं अपराधों में फिंगर प्रिंट के महत्व की विस्तृत जानकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!