भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन का सरगुजा दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ सह प्रभारी ने की चर्चा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

आज भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन अपने दो दिवसीय सरगुजा संभाग के प्रवास पर अम्बिकापुर पहुचे | स्थानीय काका लरंग साय चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने नितिन नबीन का फूल माला व पटाखों से जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया | इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने स्वर्गीय काका लरंग साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की | तत्पश्चात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लिया तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से बातचीत की | बातचीत के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को हमसे कुछ नहीं चाहिए उनका सुझाव व मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य है, हमारी नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओ को उनसे बहुत कुछ सिखने की जरुरत है | आज की नई पीढ़ी शार्टकट की समस्या से ग्रसित है ऐसे में हमारे वरिष्ठो के जीवन मूल्यों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए | आगे उन्होंने छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज भी बंगाल और केरला में हमारे कार्यकर्त्ता संघर्ष कर रहे हैं, उसकी तुलना में छत्तीसगढ़ में अनुकूल परिस्थितियां हैं |

छत्तीसगढ़ में साढे 04 सालों में कांग्रेस सरकार ने बुरा काम करके हमें अवसर दे दिया है | हम पुरानी चींजो को भूलकर आगे बढे तथा इस अवसर का लाभ उठायें क्योकि इस बार चुके तो 10 साल पीछे हो जायेंगें | आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 09 साल के उपलब्धियों को हम जनता के बीच लेकर जाएँ तथा लाभार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें याद दिलाये | 2011 में कैसे कश्मीर में तिरंगा लेकर कोई नहीं जा सकता था और आज उसी कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहर रहा है | मोदी सरकार के कारण देश में आये व्यापक परिवर्तन को जनता के बीच प्रमुखता से रखे | वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से परिचर्चा कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी के सामने कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने अपनी बात रखी जिसमे पी आर कश्यप, प्रेम कुमार शर्मा, अनिल सिंह मेजर, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, करता राम गुप्ता, हरिवंश गुप्ता तथा सोमनाथ सिंह प्रमुख थे | वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से परिचर्चा कार्यक्रम के पश्चात भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा अम्बिकापुर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक भी ली | जिसमे उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों को मतभेद भुलाकर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए | कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया |

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, देवनाथ सिंह, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, अनिल सिंह, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!