यातायात पुलिस जशपुर एवं हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की दी गई समझाश.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : यातायात पुलिस जशपुर एवं हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को नेशनल हाईवे 43 बालाछापर तिराहा के पास हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, गति सीमा में रहते हुए वाहन चलाने,  वाहन का कागजात साथ रखने एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में समझाईश देते हुए पांपलेट वितरण किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।

इस जागरूकता अभियान में हाईवे पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक अनुज एक्का एवं अन्य यातायात स्टाफ का विशेष सक्रीय योगदान रहा‌।

Related posts