अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से दो पीला रंग के जेरीकेन भरा करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद

आरोपी रूप सिंह धनवार पिता नंदू धनवार उम्र 54 वर्ष  साकीन खपरीडीह थाना बम्हनिडीह  के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.06.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम   खपरिडीह के रूप सिंह धनवार नाम की आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर बाम्हनीडी पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर रूप सिंह धनवार  के कब्जे से दो पीला रंग के जेरीकेन 5-5 लीटर वाली क्षमता में  भरा करीबन 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया। जिस पर आरोपी रूप सिंह धनवार   के विरुद्ध अपराध कमांक 64/ 23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में, सउनि संतोष बंजारे , प्रधान आरक्षक 193  भुवनेस्वर राठौर ,  आरक्षक 886 पुनेश्वर आजाद , महिला आरक्षक 530 रूबी का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts