मन की बात का 102वां संस्करण : रायपुर पश्चिम विधानसभा में अजय जामवाल संग राजेश मूणत ने सुनी मन की बात

Advertisements
Advertisements

मूणत ने लोगों से की अपील, योग दिवस को सफल बनायें

आपातकाल  की सच्चाई जानना युवाओं का हक:मूणत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 18 जून को मन की बात के 102वें संस्करण को संबोधित किया। जिसे देशभर के आम जनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अधिकांश बूथ स्तर पर सुना।

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  पश्चिम विधानसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा के क्षेत्रिय संगठन  महामंत्री अजय जामवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने  बूथ क्रमांक 115, गायत्री भवन, खमतराई, में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बढ़ी संख्या में उपस्थित आमजन व कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी के मन की बात को सुना।

प्रधानमंत्री जी के संबोधन पश्चात श्री जामवाल ने उपस्थित जंन समुदाय को संबोथित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी असामान्य व्यक्तित्व के पुरुष हैं जिन्हें भारत वर्ष के लिए युगपुरुष के रूप में सभी देख रहें हैं। अपार चुनौतियों के बावजूद वो भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए रात-दिन एक कर दिया है। भारत समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र, देश का हर व्यक्ति सुख शांति समृद्धि के साथ रहें इसके लिए पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से वे देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। देश के दूरस्थ अंचलों की प्रतिभा को वे मुख्य पटल ले आते हैं। देश मे चल रहे विभिन्न गतिविधियों पर वे प्रकाश डालते हैं  जिससे देशवासियों का सीधा संबंध होता है। और फिर उसके बाद नमो एप्प के माध्यम से वे देशवासियों से सुझाव भी मांगते हैं। ये दुनिया के किसी भी देश मे नही होता। इसी लिए हर देशवासियों को मन की बात सुननी चाहिए। अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकाल देश के प्रधानसेवक को सुनना चाहिए।

मन की बात कार्यक्रम में सुनने के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कई जरूरी तथ्यों को जनता के सामने रखा है,जिसे गम्भीरता के साथ समझने की जरूरत है। मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में  इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की द्वारा  1975 में लगाई गई इमरजेंसी के भारतीय इतिहास के काले अध्याय पर प्रकाश डाला । जिसका करोड़ों लोगों ने विरोध किया था। नई पीढ़ी को उस गुजरे दौर की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है। ताकि वह राष्ट्र निर्माण की भावना को समझकर सही का साथ दे सके और देश मे माहौल खराब करने का प्रयास करने वाली ताकतों का इतिहास समझ सके।

मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में तूफान बिपरजॉय का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन-से-कठिन चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है। प्रधानमंत्री का यह संदेश केवल तूफान के सम्बंध में ही नहीं, बल्कि भारतवर्ष को आने वाले अनेक वर्षों तक हर समस्या का मिलकर मुकाबला करने की प्रेरणा देता है।

मूणत ने जनता से आह्वान किया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनायें, उस दिन योग के महत्व को स्वीकार करके प्रतिदिन योग करने का संकल्प ले और जागरूकता लाने की दिशा में भी अपना योगदान दें,ताकि सम्पूर्ण देश योग का लाभ लेकर निरोगी रह सके।

इस अवसर पर गायत्री परिवार से सेवाभावी सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती राजकुमारी यादव, राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाए छात्र जी शुभम, रविशंकर विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय पर गोल्ड मैडल के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त किये व काशी विश्वनाथ मंदिर में पुरोहित कार्य कर रहे तरुण उपाध्याय को शॉल व श्रीराम जी का स्मृति उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमत्री लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती चन्नी वर्मा, जिला महामंत्री सत्यम दुबा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गज्जू साहू,मंडल अध्यक्ष बी श्रीनिवास राव,  पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू, श्री बंशीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!