जशपुर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

कुपोषण के स्तर को कम करने में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लिपिक हुए सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुपोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिला बाल विकास विभाग के 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1 लिपिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने माह मई 2023 में अपने केद्र में कुपोषण के स्तर को कम करने और जिले में आनलाईन कुपोषण के आकड़ा का विश्लेषण करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता लकड़ा परियोजना मनोरा आंगनबाड़ी केन्द्र स्कुलपारा सेक्टर सोनक्यारी, श्रीमती शैल भवानी नाग परियोजना मनोरा आंगनबाड़ी केन्द्र अम्बाटोली सेक्टर अलोरी, श्रीमती सहबानी बाई परियोजना मनोरा आंगनबाड़ी केन्द्र रेमने सेक्टर अलोरी, श्रीमती उषाकांति परियोजना मनोरा आंगनबाड़ी केन्द्र छुरीपाठ सेक्टर सोनक्यारी, श्रीमती सिधियां बाई  परियोजना सन्ना, आंगनबाड़ी केन्द्र मिनी बिचीकोना सेक्टर पन्ड्रापाठ, नगीना बेगम परियोजना सन्ना आंगनबाड़ी केन्द्र भुरसाकोना सेक्टर सन्ना, श्रीमती अंजू भगत परियोजना सन्ना, आंगनबाड़ी केन्द्र मिनी गुनियापाठ सेक्टर कवई एवं लिपिक रामेश्वर सिंह को शुभकामनाएं दी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार शासन के योजनाओं की क्रियान्वयन में अपनी सत् प्रशित सहभागिता देने के लिए आग्रह किया है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!