67 वर्षीय वृद्धा माँ को लाठी से सिर एवं पीठ में वारकर हत्या करने वाले आरोपी शराबी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी शिवचरण प्रधान पिता कस्तु राम प्रधान के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रभुचरण प्रधान ग्राम कांसाबेल गंघुटोली थाना कांसाबेल ने थाना कांसाबेल में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक रिश्तेदारी में दशकर्म कार्यक्रम में गया हुआ था। वापस आने पर शाम को इसे पता चला कि प्रार्थी की माँ फुलमनी बाई की हत्या हो गई है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में त्वरित अपराध क्रमांक 79/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान प्रार्थी अपने छोटे भाई शिवचरण प्रधान पर हत्या किए जाने का शंका वयक्त करने पर आरोपी को पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी शिवचरण प्रधान ने बताया कि मेरी माता फुलमनी बाई से शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर वह मना कर दी, जिससे मैं गुस्से में आकर घर में रखे लाठी से सिर में तथा पीठ में मार कर हत्या करना बताने तथा अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी शिवचरण प्रधान पिता कस्तु राम प्रधान उम्र 32 वर्ष निवासी कांसाबेल थाना कांसाबेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मल्लिका बनर्जी तिवारी, सहायक निरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक 352 मनोज भगत, आरक्षक 471 विनोद यादव, , आरक्षक 790 सुशील, सैनिक 41 जोगेंद्र यादव का विशेष योगदान हैं।

Related posts