अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : दिनांक 22 जून 2023 को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति झोला में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने के लिए कसकेला बाजार जा रहा है। इस सूचना पर चौकी लटोरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर बाबूलाल चौधरी पिता देवसाय उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम कसकेला को पकड़ा।

आरोपी बाबूलाल चौधरी पिता देवसाय के कब्जे से 8 नग बीयर, 26 पाव अंग्रेजी शराब कीमत 6520/- रूपये का जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, प्रधान आरक्षक पिंगल मिंज, आरक्षक विनोद टोप्पो, आरक्षक शिवकुमार राजवाड़े, आरक्षक बुधनाथ खलखो व महिला आरक्षक मुनेश्री पैंकरा सक्रिय रहे।

Related posts