पुलिस ने छापेमारी में पकड़ी 12 लीटर महुआ शराब, अवैध रूप से शराब बेचने वाला आरोपी भेजा गया जेल….!

थाना तमनार द्वारा आरोपी सुरेश रात्रे पिता रुपाउ रात्रे के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़/तमनार : अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के अभियान के अंतर्गत कल टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कठरापाली के सुरेश रात्रे के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश अपने घर कोला बाडी में अवैध महुआ शराब रखा है, जिसे अवैध रूप से बिक्री करता है।

पुलिस ने रेड कार्रवाई में आरोपी के कोलाबाड़ी से कोल्ड ड्रिंक बोटल में रखे करीबन 12 लीटर महुआ शराब कीमत 2400/- रुपये का सुरेश रात्रे से बरामद किया गया। आरोपी सुरेश रात्रे पिता रुपाउ रात्रे उम्र 35 वर्ष सा. कठरापाली थाना तमनार के कृत्य पर थाना तमनार में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। शराब रेड कार्रवाई में टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर तथा सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, प्रधान आरक्षक उषारानी, आरक्षक भूपेश राठियाआरक्षक भीष्मदेव सागर और आरक्षक किशोर कुल्लू सम्मिलित थे।

Related posts