प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी ने छत्तीसगढ़ को हड़तालगढ़ बना दिया है, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा वादाखिलाफी करना कांग्रेस के डीएनए में ही है

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता पाने के लिए प्रदेश के हर वर्गों को धोखे में रखकर एवं पवित्र गंगाजल की झूठी कसम खाकर सत्ता में आई है। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का खामियाजा प्रदेश की जनता बेवजह भुगत रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की विभिन्न कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। कर्मचारी संगठनों की मांग जायज है क्योंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों के अनुसार अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल में चले जाने से प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के कारण छत्तीसगढ़ आज हड़तालगढ़ बन गया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि वादाखिलाफी करना कांग्रेस की डीएनए में ही है। चुनाव जीतने के बाद 10 दिनों में कर्जा माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस ने न तो पूरा कर्जा माफ किया नाही किसानों को पिछले 3 वर्षों का धान का बोनस दिया। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते देने का वादा करके बेरोजगारी भत्ता देने में भी बेतुके नियम बनाएं ताकि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता ना मिल सके। ठीक इसी तरह कर्मचारियों का डीए एवं एचआरए में केंद्र सरकार की तरह नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारी संगठन हड़ताल करने को विवश हो गए हैं। झूठ की बुनियाद पर खड़ी यह सरकार केवल कर्ज लेकर कर्ज का पैसा एक परिवार के लिए एटीएम बन कर बांट रहे हैं। प्रदेश की सरकार को ना तो प्रदेश की जनता की कोई फिक्र है और ना ही कर्मचारी संगठन की कोई चिंता कांग्रेस को तो केवल सत्ता के आनंद से मतलब है इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!