राजनांदगांव कलेक्टर के मार्गदर्शन में धान उपार्जन केन्द्रों में आरंभिक तैयारियां पूर्ण, सभी उपार्जन केन्द्रों में नवीन एवं पुराने बारदाने उपलब्ध

Advertisements
Advertisements

उपार्जन केन्द्रों में प्रांरभ दिवस में उपलब्ध बारदानों में ही की जाएगी धान की खरीदी, किसानों से लिया जाएगा आवश्यकतानुसार बारदाना

कुल 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा धान खरीदी का कार्य, राईस मिलर्स द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, जिले में 1 दिसम्बर 2021 से 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जाएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में सभी उपार्जन केन्द्रों में नवीन एवं पुराने बारदाने उपलब्ध करा दिये गये है। धान खरीदी के प्रथम दिवस में सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी अन्य आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की जा चुकी है। धान उपार्जन के लिए 50 प्रतिशत नये एवं 50 प्रतिशत पुराने बारदानों के अनुपात को शिथिल किया गया है अब उपार्जन केन्द्रों में प्रांरभ दिवस में उपलब्ध बारदानों में ही धान की खरीदी की जाएगी तथा किसानों से आवश्यकतानुसार बारदाना लिया जाएगा।

जिले में विगत वर्ष 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया था। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये राजनांदगांव जिले में 9 नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रांरभ किया गया है। इस प्रकार जिले में इस वर्ष कुल 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा। राईस मिलर्स द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त हो चुकी है। राईस मिलर्स द्वारा एक भरती पुराने बारदाने एवं एचडीपीई बारदाने समितियों में पंहुचाये जा रहे है एवं मिल पंजीयन की कार्रवाई पूर्ण कर धान का उठाव भी उपार्जन केन्द्रों से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में जिला अधिकारियों द्वारा समस्त धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर आंरभिक तैयारियां पूर्ण कराई जा चुकी है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में जिले में धान खरीदी हेतु बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिले में नये जूट बारदाने 9 हजार गठान, पीडीएस बारदाने 3 हजार 100 गठान, मिलर से प्राप्त उपयोगी बारदाना 2 हजार 900 गठान प्राप्त किया जा चुका है। जिले को शासन से प्राप्त धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध आगामी एक से डेढ़ माह में धान की आवक के मान से बारदाना उपार्जन केन्द्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है जिनके द्वारा प्रत्येक उपार्जन केन्द्र की मानिटिरिंग की जाएगी एवं उपार्जन केन्द्र में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!