60 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रैक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, बुधवार से शुरु होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को देखते हुए गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कामयाबी मिली, जब बकावंड तहसील के मोखागांव में धान का अवैध परिवहन करते हुए 60 कट्टा धान के साथ ट्रैक्टर को पकड़ा गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए इस ट्रैक्टर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related posts