नक्शा नवीनीकरण का रोस्टर कार्यक्रम 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक किया गया है निर्धारित : जशपुर कलेक्टर ने 27 राजस्व निरीक्षक मण्डल को नक्शा नवीनीकरण करने किया है निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने नक्शा नवीनीकरण के लिए 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक नक्शा नवीनीकरण का रोस्टर कार्यक्रम निर्धारित किया है। उन्होंने इस हेतु 27 राजस्व निरीक्षक मण्डल को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जशपुर में अधीक्षक भू-अभिलेख के प्रत्यक्ष देखरेख में नक्शा नवीनीकरण करने के लिए निर्देशित किया है।

राजस्व निरीक्षक मण्डल में मनोरा, आस्ता, जशपुर, लोदाम, आरा, कुनकुरी, नारायणपुर, गोरिया, दुलदुला, सिमड़ा, फरसाबहार, तकपरा, कोल्हेनझरिया, बगीचा, बिमड़ा, कुर्रोग, सरबकोम्बो, सन्ना, पण्डरापाठ, कांसाबेल, दोकड़ा, पत्थलगांव, केराकछार, तमता, लुड़ेग, बागबहार और कोतबा शामिल हैं।

विदित हो कि भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार निर्धारित प्रपत्रों एवं कण्डिकाओं में पटवारी के चालू नक्शे के नवीनीकरण की व्यवस्था जिला मुख्यालय में प्रतिवर्ष वर्षाकाल में 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक अधीक्षक भू-अभिलेख की प्रत्यक्ष देखरेख में सम्पादित किया जाने का प्रावधान है। जिसे हेतु पटवारियों के जीर्ण-शीर्ण हालत के चालू नक्शों का सामयिक नक्शा नवीनीकरण का कार्य, वर्गाकार पत्रों में किए जाने हेतु नक्शा नवीनीकरण का रोजस्ट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Related posts