मोदी सरकार ने दिया दो खेल अकादमी का उपहार, खेल प्रतिभाएं विश्व स्तर पर अपना कौशल दिखाएंगी : प्रदेश अध्यक्ष साव व सांसद संतोष पांडे ने जताया मोदी सरकार का आभार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया की दो एकेडमी का उपहार देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि बहूत ही गर्व का विषय है कि बास्केटबाॅल की नर्सरी राजनांदगांव में खेलो इंडिया की दो एकेङमी की स्वीकृति प्राप्त हुई है। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव को बास्केटबाल खेल की बालक एवं बालिकाओं की ऐक्रिडिएटेड एकेडमी बनाने की स्वीकृति भारत शासन ने प्रदान की है। इस एकेड़मी के लिए चयनित खिलाड़ियों पर भारत सरकार 6 लाख 28 हजार रुपये सालाना खर्च करेगी। मोदी सरकार की इस पहल से छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं के वैश्विक स्तर पर उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। उन्होंने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को उनके प्रयास की सफलता पर बधाई देते हुए राज्य की खेल प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री साव ने आव्हान किया कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं मोदी जी की मंशा के मुताबिक खेलो इंडिया के विराट अभियान का हिस्सा बनकर देश दुनिया में छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाएं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को खेलों की दुनिया में वैश्विक मानचित्र में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। उन्होंने हर टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है। जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विजेता बने, उनका सम्मान किया और जो सफलता से चूक गए, उन्हें सफलता के मंत्र दिए। जिसकी वजह से उन खिलाड़ियों ने आगे चलकर देश की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की। इसी का परिणाम है कि आज भारत के खिलाड़ी विश्व में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनिया के बड़े-बड़े टूर्नामेंटों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेलों के विकास और खिलाड़ियों की सुविधा, उनकी प्रतिभा के विकास के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ को दो खेल अकादमी स्वीकृत की गई हैं। जिसके अच्छे परिणाम भविष्य में सामने आएंगे और हमारे प्रदेश की खेल प्रतिभाएं विश्व स्तर पर अपना कौशल दिखाएंगी।

सांसद संतोष पांडेय ने भी राजनांदगांव वासियों सहित पूरे प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए मोदी सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि जनविकास की नीति व निरंतर प्रयासों से यह सफलता मिल पाई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!