छत्तीसगढ़ में कमल खिलना तय विदाई की बेला में लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – भाजपा

Advertisements
Advertisements

विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं एकजुट

कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश सह संगठन प्रभारी नीतिन नबीन हुए सम्मिलित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर/कुनकुरी

जशपुर/कुनकुरी : दिल और दिमाग में कमल को रख कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाइये। पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। बीते विधानसभा चुनाव में 36 झूठे वायदे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई की बेला आ पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन प्रभारी नीतिन नबीन ने अपने सम्बोधन में कहा। वे जिला भाजपा कार्यालय जशपुर एवं कुनकुरी के मंगल भवन में आयोजित कोर कमेटी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे नीतिन नबीन की बैठक की शुरूआत कोर कमेटी की बैठक से हुई। कोर कमेटी में सम्मिलित भाजपा के पदाधिकारियों से नीतिन नबीन ने बूथ स्तर पर चल रहे अभियान, सघन जनसंपर्क अभियान की जानकारी ली। विधानसभा चुनाव के लिए जिला स्तर पर की जा रही तैयारी पर भी उन्होनें चर्चा की। पार्टी के जिला मुख्यालय जशपुर एवं कुनकुरी मंगल भवन के बंद कमरे में लगभग एक एक घंटे तक कोर कमेटी की बैठक चली।

बैठक संपन्न होने के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए नीतिन नबीन ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने चुनौती नहीं अवसर है। भाजपा के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह 2003 में जशपुर से सत्ता परिवर्तन का शंखनाद हुआ था, उसी तरह आज भी यहां से सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा का अभियान शुरू हो रहा है।

कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश सह संगठन प्रभारी नीतिन नबीन और सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में नीतिन नबीन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आधार भाजपा का हर कार्यकर्ता है। एक-एक विधानसभा सीट पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। जो कमियां 2018 के विधानसभा चुनाव में रही वह 2023 में नहीं रहेगी। उन्होनें कहा कि विदाई की बेला में भूपेश बघेल जो घोषणाएं कर रहें हैं उसका कोई महत्व नहीं है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है, कांग्रेस की घोषणा और वायदे, छलावा के अलावा कुछ नहीं है। बैठक में नीतिन नबीन ने मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को शक्ति केन्द्रों में बैठक कर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दोनों विधानसभा की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जागेश्वर राम भगत, भरत साय, रोहित साय, जिला सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, सत्येंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा, देवधन नायक, राजकपूर भगत, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, देवेंद्र गुप्ता, रूपेश सोनी, गोविंद राम भगत, सुरेश राम भगत, शान्ति भगत, गेंदबिहारी सिंह, रीना बरला, लालदेव भगत, ममता कश्यप, अनिता सिंह, रजनी प्रधान, शरद चौरसिया, नितिन राय, मुनेश्वर सिंह केसर, असलम आज़ाद, उमा देवी, संतोष सिंह, पप्पू ओझा, श्यामलाल भगत, हरिशंकर यादव, मंगल राम, रामसलोने मिश्रा, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, कपिल साय, कपिलेश्वर सिंह, कृपा शंकर भगत, जमीर इस्लाम जिन्ना, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता,दीपक गुप्ता, विनोद निकुंज, सज्जु खान, अरविंद भगत,  अभिषेक मिश्रा, दीपक चौहान, शोभापति दीवान, शारदा प्रधान, नीतू गुप्ता, गंगा भगत, आशुतोष राय, रामस्वरूप यादव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस पर आरोप

विधानसभा चुनाव से पहले कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के तपकरा में एक साथ 50 भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश किये जाने के सवाल पर संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आसन्न चुनाव में अपनी हार को सामने देख कर कांग्रेस सरकारी संसाधन का दुरूपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देकर तोड़ने का प्रयास कर रही है। पार्टी में चल रही गुटबाजी के संबंध में पूछे गए सवाल पर नीतिन नबीन और संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी में सिर्फ एक ही गुट है और वह है भाजपा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!