भाजपा के नौ सांसद, चौदह विधायक, प्रदेश कार्यकरणी के नेता मोदी सरकार का विरोध कर अपना धान प्रदेश सरकार को बेच रहे है- कांग्रेस

Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश के किसान अपना फसल किसी भी प्रदेश में बेच सकते है पर भाजपा नेताओं को इस पर भरोसा नही हुवा

भाजपा, आरएसएस नेता भी कह रहे हैं भूपेश सरकार है तो भरोसा है

भाजपा के एक-एक नेता अपनी फसल का एक-एक दाना प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बेच रहे है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, कल रात तक जो भाजपा,आरएसएस नेता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश सरकार का विरोध कर रहे थे आज तड़के सुबह से ही वह पच्चीस सौ रु धान समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिये मंडियों में पहुंच चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश के किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकते हैं उन पर भरोसा न करते हुवे भाजपा के एक-एक नेता अपनी फसल का एक-एक दाना प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बेच रहे है। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हरियाणा और कर्नाटक में भाजपा सरकार होते हुये भी कांग्रेस सरकार पर भरोसा जता रहे है।कह रहे है भूपेश सरकार पर भरोसा है।कांग्रेस पार्टी इस वक्तव्य का स्वागत करती है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि लगातार केंद्र की मोदी सरकार कौशल्या माता के मायका छत्तीसगढ़ के साथ कैकई जैसा व्यवहार कर रही है।प्रदेश सरकार द्वारा मांगे गए बारदाना गठान की मांग के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य को बारदाना नहीं दिया उसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष एक लाख मैट्रिक टन से भी अधिक धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आज से पूरे प्रदेश में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता लाइन लगाकर अपना धान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बेचने के लिए आतुर हैं भाजपा नेताओं का भी मानना है कि पूरे देश भर में 2500 रु धान समर्थन मूल्य केवल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दे रहे हैं इस कारण भाजपा आर एस एस के एक-एक नेता अपना एक-एक दाना ध्यान छत्तीसगढ़ सरकार को बेच कर 2500 रु प्रति क्विंटल धान समर्थन मूल्य प्राप्त करना चाह रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!