जशपुर जिले के ग्राम मनोरा में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 26 जुलाई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 26 जुलाई 2023 बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा के सभाकक्ष में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 26 जुलाई दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र और च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेबसाइट चंतपअंींदण्हवअण्पद से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं 26 जुलाई 2023 का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर मनोरा में उक्त तिथि को आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

Related posts