मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प को पूरा करने भाजयुमो ने लोकसभा के लिए कमर कस ली – रवि भगत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मंडल सशक्तिकरण अभियान बैठक के बाद अपनी टीम के साथ भाजयुमो की लोकसभा के लिए आगामी योजना बनाई।रवि भगत ने बताया आज भाजयुमो की कोर टीम की बैठक के बाद विभीन्न कार्यक्रमों की योजना बनी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भाजयुमो ने जो लोकसभा की 11 सीट जीताने का संकल्प दिया उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम प्रतिबध्य है। मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के आसा विश्वास जो भाजयुमो के ऊपर है वो पूरा कर…

Read More

पूर्व मंत्री पांच साल के नादान बच्चे की तरह गुमराह किए गए आज नादानी में बड़ी बड़ी बातें कर रहे, धूल चेहरे पर जमी हैं और उमेश पटेल आईना पोछने में लगे हैं – नलीनिश ठोकने

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने पूर्व मंत्री उमेश पटेल द्वारा विधानसभा में मीडिया को दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की पांच वर्षों तक जिस मंत्री को नादान बच्चे की तरह गुमराह किया गया – उच्च शिक्षा मंत्री रहते उमेश पटेल अपने जिले में किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की दशा नहीं सुधार सके। जहां 65 से अधिक कर्मचारियों को 20 महीने से वेतन नहीं मिला, बदहाली के कारण विद्यार्थी दाखिला नहीं लेते हैं। कर्मचारी आंदोलन पर रहे। नियमों…

Read More

धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार का ताजा आदेश क्रांतिकारी कदम, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री साय का माना आभार, कहा : अब किसानों को प्रति एकड़ 6,300 रुपए का होगा लाभ

‘कांग्रेस की घोषणाएँ ढपोरशंखी साबित हुईं, ‘मोदी की गारंटी’ के प्रति प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है’ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने चालू खरीफ सत्र से किसानों से धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का आदेश देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार माना है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए नवगठित विधानसभा के पहले…

Read More

प्रदेश सरकार मातृ-शक्ति के विश्वास को संजोने एवं दृढ़तर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है : शालिनी राजपूत

भाजपा महिला मोर्चा ने ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए बजट में 12सौ करेड़ रुपए का प्रावधान रखे जाने पर मुख्यमंत्री साय का आभार माना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने ‘महतारी वंदन योजना’ के क्रियान्वयन के लिए अनुपूरक बजट में 12सौ करोड़ रुपए का प्रावधान रखे जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार ज्ञापित किया है। श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ‘मोदी की गारंटी’ के तौर…

Read More

ब्रेकिंग : किरण सिंह देव को भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किरण देव सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम…

Read More

भाजयुमो की मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न : भाजयुमो संकल्प ले कि सभी 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को उपहार में देंगे – विष्णुदेव साय

सेवा रचनात्मक कार्यक्रमों से युवाओं को अपने साथ जोड़ना है – अरुण साव संगठन का काम बहुत पवित्र कार्य है- विजय शर्मा कार्यशाला में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री, कार्यकर्ता सम्मिलित हुए समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई। भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बड़ाजेना,  प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमन दीप सिंह, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, दीप ज्योति…

Read More

कांग्रेस के लोग अब नक्सलवाद को लेकर घिनौनी राजनीति कर राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़े न दिखाई दें – संजय श्रीवास्तव

‘नक्सलियों की गिरफ्तारी का सीधा संदेश यही है कि नक्सली हिंसा के खिलाफ हमारा एक्शन आगे बढ़ेगा और नक्सलियों के मामले में कहीं कोई समझौता नहीं होगा’ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने नक्सली हिंसा को लेकर कांग्रेस नेताओं के प्रलाप पर तंज कसते हुए कहा है कि जिस कांग्रेस ने अपने पाँच सालों के शासनकाल में नक्सली हिंसा पर रोक तक नहीं लगा पाई, नक्सलियों की धमकी से दुबकी बैठी कांग्रेस की जो भूपेश सरकार नक्सली हिंसा में…

Read More

बाबा घासीदास के बताएं मार्ग पर चलकर होगा समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण – बृजमोहन अग्रवाल

शहर के विभिन्न छात्रावासों में लाइब्रेरी और कंप्यूटर के लिए 5-5 लाख प्रदान करने बृजमोहन ने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर शहर के विभिन्न छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रवाल ने बाबा घासीदास के तैल चित्र और जैतखाम पर पुष्प…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका संरक्षण छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यगणों को प्राप्त होगा और हम सब मिलकर विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल : चौबीस घंटे सातों दिन जनता की सेवा में समर्पित…

Read More

“डोनेट फॉर  देश” के नाम पर जनता की जेब काटेगी कांग्रेस : क्राउड फंडिंग कैम्पेन कांग्रेस की लूट-नीति का नया वेरिएंट – बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा विधायक ने कहा : देश के नाम पर पार्टी के लिए चंदा इकठ्ठा करने के इस अभियान को तिलक स्वराज फंड से जोड़कर कांग्रेस ने घिनौनी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम पर क्राउड फंडिंग कैम्पेन लॉन्च किए जाने को लेकर करारा हमला बोलते हुए इसे भी कांग्रेस की लूट-नीति का अभियान बताया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के इस…

Read More