www.cguadfinance.in पोर्टल से योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मिलेगी जानकारी, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा में होगी सहूलियत रायपुर, 26 नवम्बर 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए विभागीय पोर्टल www.cguadfinance.in को लॉन्च किया। उन्होंने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शहरी प्रशासन और विकास के कार्यों को ज्यादा पारदर्शी बनाने, निर्माण कार्यों के प्रभावी व त्वरित मॉनिटरिंग तथा उनकी प्रगति की समीक्षा में सहूलियत होगी। यह पोर्टल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
Read MoreTag: रायपुर
छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया आयाम : मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए फैसले
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई। मंत्रिपरिषद ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 प्रकरणों को न्यायालय…
Read Moreडबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर 25 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल रायपुर से बिलासपुर तक की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के संकल्प को पुनः दोहराया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेलवे के क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव हुए, इसने न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। उन्होंने कहा रेलवे के…
Read Moreभाजपा सरकार के राज में अपराधी हो गये हैं बेलगाम…अपराधी राह चलते चाकू मार रहे, गोलियां चल रही, हत्याएं हो रही, पुलिस आंकड़ों का खेल खेल रही – दीपक बैज
पुलिस के आंकड़े डरे सहमे शहरी के जले पर नमक छिड़कने वाले हैं. रायपुर : पुलिस के द्वारा राजधानी में अपराध के आंकड़े कम होने का दावा खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बेलगाम हो चुकी है। अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। नागरिक रोज चाकुओं से गोदे जा रहे, गोलियां चल रही, बस स्टैण्ड में महिला के साथ बलात्कार हो रहा, सिपाही की प्रताड़ना से आम आदमी आत्महत्या कर रहा, सूखे नशा…
Read Moreकांग्रेस चलाएगी 26 नवंबर से 26 जनवरी तक ‘संविधान रक्षक अभियान’ – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
रायपुर : कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिये आगामी 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा हमारे संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रही है। पिछले दशक में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा संविधान की नींव को कमजोर करने और सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयास किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने…
Read Moreघूस मामले में अडानी को गिरफ्तार कर की जाये पूछताछ – कांग्रेस
मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक – दीपक बैज रायपुर. घूस मामले में केन्द्र सरकार अडानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक है। लीडर ऑफ ऑपोजिसन राहुल गांधी ने कल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामला उठाया कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में अमेरिका के न्यायालय में अपराध दर्ज और गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, निश्चित रूप से यह बेहद चिंताजनक है। सोलर एनर्जी के नाम से अमेरिका की एक कंपनी से…
Read Moreरायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 : सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी रेखारानी व कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने स्ट्रांग रूम का मतगणना पूर्व लिया जायजा, 23 नंवबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 14 टेबलों पर 19 राउंड में की जाएगी गिनती, मोबाइल, स्मार्टवाच जैसे प्रतिंबधित सामानों को ले जाने पर रहेगी रोक
रायपुर, 22 नवम्बर 2024। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी रेखारानी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और केंद्र के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर एसएसपी श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद थे। मतगणना प्रक्रिया शनिवार 23 नवम्बर 2024 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और गिनती 14 टेबलों पर 19 राउंड में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल रायपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट…
Read Moreसुशासन के लिए जनभागीदारी जरूरी : गुड गवर्नेंस की रीजनल कॉन्फ्रेंस में बेस्ट प्रेक्टिसेस पर हुई चर्चा
रायपुर में चल रही है ‘गुड गवर्नेंस‘ पर दो दिवसीय रीजनल कॉन्फ्रेंस, देश के विभिन्न राज्यों के 150 प्रतिनिधि ले रहे भाग रायपुर 21 नवम्बर 2024/ भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आज से शुरू हुआ। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर हुए विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने…
Read Moreविधानसभा उपनिर्वाचन-2024 : रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना 23 नवंबर को, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ
रायपुर 21 नवंबर 2024/ रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना 23 नवंबर को सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र 51-रायपुर नगर दक्षिण के उपनिर्वाचन की मतगणना तिथि 23 नवंबर दिन शनिवार को नियत है। मतगणना तिथि को मतगणना कार्य गवर्मेंट इंजीनीयरिंग कॉलेज, सेजबहार, रायपुर (ब्लॉक-ई) में सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना के लिए 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई…
Read More