जूटमिल पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर….!

शादी का विश्वास दिलाकर किया था शारीरिक शोषण. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल रात थाना जूटमिल में महिला द्वारा जूटमिल में रहने वाले सुजीत थापा पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महिला आवेदन देकर बताई थी कि वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पति के लड़ाई झगड़ा से परेशान होकर वर्ष 2014 में अपने बच्चों के साथ रायगढ़ आकर मजदूरी…

Read More

विशेष अभियान : फरार वारंटियों पर जारी विशेष अभियान के पहले ही दिन 51 वारंटी किए गए गिरफ्तार…!

वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहने की जानकारी दी गई है. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर बेसिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी एवं 28 फरवरी के शाम तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के फरार 26 स्थायी एवं 25 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारियों द्वारा फरार वारंटियों…

Read More

साइबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही : मोटर सायकल पर गांजा बिक्री करने ओड़िशा से रायगढ़ आ रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा….आरोपियों से 6 किलो गांजा किया बरामद.

आरोपियों के विरूद्ध थाना पुसौर के द्वारा धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : उड़ीसा से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर साइबर सेल एवं थानों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर विशेष निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में कल 27 फरवरी के शाम थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक प्लेटिना मोटर सायकल पर दो लड़के उड़ीसा से गांजा लेकर पुसौर होते रायगढ़ की…

Read More

जुआ रेड : संजय मार्केट में जुआ खेल रहे छः जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, जुआरियों से 16,800/- रूपये जप्त…..जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : आज दिनांक 27 फरवरी 2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से संजय मार्केट में कुछ व्यक्तियों के 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उपनिरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के हमराह स्टॉफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा संजय मार्केट चबूतरा में जुआ खेल रहे – (1) अरुण गुप्ता पिता मामनचंद 53 साल पहाड़ मंदिर रोड सूर्या विहार रायगढ़, (2) दीपक पेशवानी पिता नारायण दास 47…

Read More

लूटपाट के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने ढिमरापुर चौक पर युवक से बाइक, मोबाइल, पर्स की अपने दो साथियों के साथ की थी लूटपाट….!

आरोपी साहिल एक्का पिता सुनील एक्का से लूटपाट किया हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर भेजा गया रिमांड पर. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कोतवाली पुलिस द्वारा आज लूटपाट के फरार आरोपी साहिल एक्का (20 वर्ष) निवासी रामभांठा जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने लगातार लुकछिप रहा था, जिसे आज घर आने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी से लूटपाट किया हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में…

Read More

जूटमिल पुलिस ने हाइवे किनारे स्टाईगर से जुआ खिलाते चार जुआरियों को पकड़ा, जुआरियों पर की गई जुआ एक्ट की कार्रवाई….!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2024 को जुआ पर कार्रवाई को लेकर मुखबीरों से सूचना प्राप्त कर जूटमिल पुलिस एवं साइबर सेल के स्टाफ द्वारा ग्राम जामटिकरा में रोड़ किनारे स्टाईगर से जुआ खिलाते 04 जुआरियों को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली थी कि वासु रेस्टोरेंट के सामने नेशनल हाईवे रोड किनारे सार्वजनिक स्थान जामटिकरा के पास कुछ व्यक्ति स्टाईगर गोटी से जुआ खिला रहे हैं। जुटमिल पुलिस एवं साइबर…

Read More

शादी कर के पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देने के साथ बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार…..भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

जूटमिल पुलिस को सारंगढ़ में आरोपी तमस उर्फ सुमित चौहान के पास से मिली गुम बालिका. आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376 आईपीसी एवं 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 29 जनवरी को थाना जूटमिल में नाबालिग बालिका के परिजन उनकी लड़की के 19 जनवरी के सुबह बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये थे, थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना…

Read More

साप्ताहिक बाजार में स्टाइगर गोटी से जुआ खिलाने वाले छः आरोपी गिरफ्तार….जुआरियों पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई….!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को ग्राम तराईमाल और गेरवानी साप्ताहिक बाजार में स्टाईगर गोटी से जुआ खिलाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2024 को थाने की टीम बनाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। पूंजीपथरा पुलिस की टीम ने तराईमाल साप्ताहिक बाजार पर जुआरियों (1) दिलेश्वर ओगरे पिता दामोदर ओगरे उम्र 40 वर्ष निवासी मिट्ठुमुडा जुटमिल रायगढ़, (2) राकेश लहरे पिता स्व. मोतिराम उम्र 33 वर्ष निवासी जेलपारा रायगढ़, (3) अरूण बर्मन पिता स्व.…

Read More

जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल किरोड़ीमल नगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दी गई अपराधों की जानकारी…..घरेलू हिंसा, बाल अपराध, यौन उत्पीडऩ, सेफ-अनसेफ टच की विस्तार से दी गई जानकारी…!

साइबर सेल और महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को किया साइबर और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक. अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के संबंध में जानकारी देकर घर के मोबाइल पर इंस्टाल करने हेतु कहा गया. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर आज 26 फरवरी को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र अंतर्गत जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल किरोड़ीमल में साइबर सेल और महिला रक्षा टीम के स्टॉफ जाकर छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता विषयों पर जागरूक किया गया। महिला रक्षा…

Read More

निशानेबाजी प्रतियोगिता : रायगढ़ जिले के दो जवानों को निशानेबाजी में मिला कांस्य पदक !

रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित की गई तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित 3 दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक के लगभग 130 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों और महिला वर्ग के लिए 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल में अलग-अलग इवेंट था। प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा किया गया। उद्घाटन पर गृहमंत्री…

Read More