किराया नहीं, तो दुकान नहीं! जशपुर कलेक्टर ने दिया अंतिम अल्टीमेटम, नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन की लहर

नगरीय निकायों के राजस्व को बढ़ाने कलेक्टर ने विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने दिए निर्देश कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा जशपुर, 30 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के लिए विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों की दुकानों में संचालित दुकानों का किराया ना देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे…

Read More

पत्थलगांव को मिलेगी नई पहचान: विधायक साय और कलेक्टर व्यास ने ऑडिटोरियम, हाइटेक बस स्टैंड और अटल परिसर का किया निरीक्षण

पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन, हाइटेक बस स्टैंड निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल व निर्माणधीन अटल परिसर का भी किया निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश जशपुर, 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और साथ ही इनका कार्यान्वयन भी तेज़ी से किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर योजनाओं को साकार करने में…

Read More

एचएसआरपी लगवाने का सुनहरा मौका: जशपुर में 28 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर

जशपुर, 30 जुलाई 2025/ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। लोगों की सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु शिविरों का आयोजन 31 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा। जिसके अनुसार 31 जुलाई, 01 एवं 02 अगस्त को सामुदायिक भवन लोदाम एवं सामुदायिक भवन पतराटोल (दुलदुला), 04, 05 एवं…

Read More

जशपुर : घटिया सड़क निर्माण पर गरजे कलेक्टर रोहित व्यास – चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं तो ठेकेदार जाएंगे जेल!

सभी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए कृषि अधिकारी को स्वयं फिल्ड विजिट करके किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश जशपुर 30 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणा का क्रियान्वयन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को प्रकरणों का निराकरण गंभीरता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक पूल पुलिया, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य केन्द्र,…

Read More

जशपुर में जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जशपुर, 28 जुलाई 2025/ जिला कार्यालय में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों को सुनकर उनसे जुड़ी समस्याओं को जाना एवं प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में लगभग 46 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें राजस्व संबंधी मामले, जाति प्रमाणपत्र निर्माण, आय प्रमाण पत्र निर्माण, भूमि विवाद, राशनकार्ड…

Read More

जशपुर : जिला जनसंपर्क कार्यालय के राजकुमार हुए पदोन्नत, सहायक संचालक श्रीमती सिदार एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने दी बधाई

जशपुर, 28 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय के राजकुमार पैंकरा को भृत्य के पद से पदोन्नत करते हुए सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यालय जिला जनसंपर्क सरगुजा में पदस्थ किया गया है।  पदोन्नति कर्मचारी श्री राजकुमार को जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की है। इसके साथ ही विगत दिवस 25…

Read More

जशपुर के कन्या महाविद्यालय में छात्रों को बांटी गई ‘जनमन’ पत्रिका, शासन की योजनाओं की मिली जानकारी

शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का कन्या महाविद्यालय के छात्रों को किया गया वितरण जशपुर, 28 जुलाई 2025/ राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय जशपुर के छात्रों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कन्या महाविद्यालय की छात्रा कु.अल्पना भगत, मंगला बेक, विनीता यादव, लक्ष्मी तिर्की एवं ओजकुमारी नाग ने कहा कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभप्रद है। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों, सहित युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन द्वारा…

Read More

जशपुर में बारिश के रिकॉर्ड टूटे! 1 जून से अब तक 6999.6 मिमी वर्षा, कुनकुरी में सबसे अधिक पानी बरसा

जशपुर, 28 जुलाई 2025: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 6999.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 28 जुलाई तक की स्थिति में 4835.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 68.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 755.9 मिमी, मनोरा में 891.4 मिमी, कुनकुरी में 998.1 मिमी, दुलदुला में 422.8 मिमी, फरसाबहार में 585.1 मिमी, बगीचा में 720.9 मिमी, कांसाबेल में 684.6 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

बरसात में टूटा था जनजीवन, अब मिलेगा स्थायी समाधान! जशपुर के घुघरी-ढोढरअम्बा मार्ग पर बनेगा अत्याधुनिक पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर, 27 जुलाई 2025 :  जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस योजना के तहत जिले के बगीचा तहसील क्षेत्र के  घुघरी से ढोढरअम्बा मार्ग पर स्थित खर्रा नाला पर 6 करोड़ 26 लाख 4 हजार रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।यह पुल निर्माण न केवल…

Read More

सीधे किसानों से बाजार तक: जशपुर में एफपीओ को मजबूत करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने होगी रणनीतिक पहल

जशपुर, 26 जुलाई 2025/ जिले में संचालित फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के व्यवसाय विकास हेतु कार्ययोजना निर्माण एवं उनके कार्यों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के सभी एफपीओ के अध्यक्ष, सदस्य एवं सीबीबीओ टोलेंटो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने सभी अधिकारियों को कृषकों के साथ मिलकर कृषि व्यवसाय विकास के दृष्टिकोण से कार्ययोजना…

Read More