सरगुजा कमिश्नर जे आर चुरेंद्र ने बगीचा के धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण : खरीदी केंद्र में किसानों के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.

कोचिया, बिचौलिए की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के भी दिए निर्देश. जिले के लघु और सीमांत किसानों से भी प्राथमिकता से खरीदी करने के दिए गये निर्देश. ‌जशपुर, 7 नवम्बर / सरगुजा कमिश्नर श्री गोविंद राम चुरेंद्र ने विगत दिवस जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड का आकस्मिक निरीक्षण किया और जनपद कार्यालय के सभा-कक्ष में विकास खंड अधिकारियों की धान खरीदी के संबंध में  बैठक ली। इस अवसर पर श्री ए.के. तिर्की सहायक पंजीयक, ए.के. आजाद, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक जशपुर जनपद सीईओ, खाद्य निरीक्षक बगीचा, परियोजना…

Read More

जिला प्रशासन, पहाड़ी बकरा और जशप्योर की टीम के साथ बाइक यात्रा के लिए देश भर से आए हैं प्रकृति प्रेमी !

इस यात्रा के दौरान स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए की जाएगी कई स्थानों की सफाई. जशपुर 7 नवम्बर / जिला प्रशासन और पहाड़ी बकरा और जशप्योर के सहयोग से जशपुर में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाली बाइक यात्रा में दूर-दूर से लोग आकर्षित हो रहे हैं। जशपुर में 6 से 10 नवम्बर तक विभिन्न पर्यटन स्थल की यात्रा करेंगे पुणे से तुषार गोवर्धन और सागर तथा मुंबई से शुभम गंभीर के साथ-साथ ओडिशा से आकाश, उत्तम, उत्कर्ष और बंगाल से…

Read More

जशपुर : 40 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गांजा तस्कर दिलकुमार भगत को बागबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी कार चालक दिलकुमार भगत के स्वीफ्ट डिजायर कार से पुलिस ने जून 2024 में मादक पदार्थ गांजा 40.100 किलोग्राम कीमत 4,00,000 /- (चार लाख रूपये) किया था जप्त. प्रकरण के चार सहआरोपी दिलीप कुमार यादव, बिमला तिग्गा, निर्मला तिग्गा एवं आरती कुजूर पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार. इन सभी गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी-दिलकुमार भगत उर्फ दिलो उम्र 34 साल निवासी कुंजारा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.)। जशपुर/कुनकुरी, 7 नवंबर / पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि…

Read More

जशपुर में पशु क्रूरता का जघन्य अपराध : बछड़े पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग…आरोपी दिनेश यादव गिरफ्तार… आरोपी के विरूद्ध अलग से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.

आरोपी दिनेश यादव उम्र 30 साल निवासी भागलपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर, के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 260/24 धारा भा.न्या.सं. की धारा 296, 351(2) एवं पशु क्रूरता अधि. 1960 की धारा 11(1)(क) का अपराध पंजीबद्ध, पृथक से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी. जशपुर, 7 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल नायक उम्र 22 साल निवासी गढ़ाटोली जशपुर ने दिनांक 05 7 नवंबर 2024 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज…

Read More

कुनकुरी नगर में छठ महापर्व की धूम, व्रती आज अस्त होते सूर्य को देंगे अर्घ्य

कल प्रातः उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर होगा पर्व का समापन कुनकुरी, 7 नवंबर 2024 / कुनकुरी नगर में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना की है। नहाय-खाय के बाद कल शाम को खरना पूजा सम्पन्न हुई। आज शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह चार दिवसीय व्रत सम्पन्न होगा। कुनकुरी नगर के मुख्य जलाशय डेम के अतिरिक्त अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आज शाम व कल सुबह पहुंचेगी। महिलाएं…

Read More

मृतक उर्मिला बाई के स्वजनों से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य : हत्या के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा – प्रियंवदा सिंह जूदेव.

पुलिस गश्त की मांग पर उन्होंने एसपी शशि मोहन सिंह से चर्चा कर उचित कार्यवाही कराने का दिया आश्वासन. जशपुर, 6 नवंबर / बटईकेला में लूट के प्रयास के दौरान वृद्ध महिला उर्मिला बाई की गोली मार कर हुई हत्या की जघन्य घटना के दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने उक्त बातें उस समय कहीं, जब प्रियंवदा सिंह जूदेव घटना में लूटेरों की नृशंस्ता का शिकार हुई उर्मिला बाई…

Read More

छठ पर्व को लेकर जशपुर में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव, जानें कहां और कैसे पहुंचें…देखें रूट चार्ट..

छठ पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव: पार्किंग और डायवर्शन की जानकारी जशपुर, 6 नवम्बर 2024/  आगामी छठ पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने पार्किंग और डायवर्शन से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिनांक 07 नवंबर, 2024 की दोपहर 2:00 बजे से 08 नवंबर, 2024 की सुबह 8:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यहां दिए गए…

Read More

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में ‘‘अन्वेषण’’ अभियान की शुरुआत कल से

विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु आयोजित हो रहा है ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम जशपुर, 06 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम कल से शुरू हो रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरूआत 07 नवम्बर से संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अंतरिक्ष विज्ञान की प्रारंभिक जानकारी के साथ ही चंद्रमा, शनी ग्रह व वृहस्पति ग्रह के खगोलीय…

Read More

बटाईकेला में दिनदहाड़े नृशंस हत्या : जशपुर पुलिस ने 16 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने पुलिस ने 15 गांव के जंगल छान डाले, साथ ही क्षेत्र के 11 पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरा के भी फूटेज चेक किये विगत दिनों में जेल से छूटे हुये आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुख्यात आरोपी रवि उरांव के संबंध में मिली जानकारी, मुखबीर से मिली सूचना और सायबर सेल के सहयोग से आरोपियों के सारे डाॅट को कनेक्ट करते हुये पुलिस ने 02 आरोपियों को लिया हिरासत में, घटना में शामिल 02 मुख्य आरोपी में से 01 रातू राम पुलिस के गिरफ्त…

Read More

छोटे-मोटे काम के लिए लोगों को न आना पड़े जिला मुख्यालय, तहसील स्तर पर ही करें उनकी समस्या का निराकरण- कलेक्टर श्री व्यास

पटवारी और शाखा लिपिक फाइल दबाकर बैठे हो तो करें कार्यवाही राजस्व विभाग को आम जनता का विश्वास जितना होगा लम्बे समय से एक ही जगह पर जमे बाबू का टेबल करें चेंज राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें जशपुर, 06 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर बेहद ही संवेदनशील है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व संबंधी सभी आवेदनों का संवेदनशीलता से निराकरण करने…

Read More