हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई व्यावसायिक प्रशिक्षण के छत्तीसगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना, पूरे देश में होगा लागू

भारत सरकार के प्रशिक्षण निदेशालय ने दिशा निर्देश तैयार करने के लिए गठित की समिति छत्तीसगढ़ से इस समिति में एक सदस्य नामांकित करने का किया अनुरोध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हायर सेकेण्डरी के साथ छात्रों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लागू किए गए संयुक्त पाठ्यक्रम की तर्ज पर अब केंद्र सरकार पूरे देश में स्कूल एजुकेशन के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंटिग्रेटेड कार्यक्रम लागू करना चाहती है। इसके लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण…

Read More

सुकमा में 5 वर्षीय आदिवासी बच्ची से रेप का मामला, एर्राबोर पहुंचा भाजपा जांच दल : जांच दल ने कहा छात्रावास के हाल बेहाल, न कैमरा, न आदिवासी महिला अधीक्षिका, न अब तक कोई गिरफ्तारी, कांग्रेस के अंधेरगर्दी नही चलेगी – रंजना साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुकमा जिले के एर्राबोर थाना अंतर्गत एक आवासीय कन्या विद्यालय में हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले की जांच करने पहुंची भाजपा की पांच सदस्यीय जांच समिति को छात्रावास में शासन प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों व आदिवासियों के आक्रोश के चलते जांच समिति को छात्रावास में जाने की अनुमति दी गई। बाद में समिति की संयोजक व विधायक रंजना साहू ने मीडिया से चर्चा के दौरान सभी अपराधियों, छात्रावास अधीक्षिका व सह अधीक्षिका पर एफआईआर दर्ज करने की मांग…

Read More

महानदी को संजीवनी देंगे 66 हजार पौधे, मिशन मोड पर वन विभाग द्वारा लगाये जा रहे पौधे : महानदी के किनारे, ब्लाक प्लांटेशन और सड़कों के दोनों ओर प्लांटेशन, कुल 2 लाख 80 हजार पौधे लगाये जा रहे, इनमें 73 प्रतिशत पौधों को लगाने का काम पूरा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पर्यावरण को सहेजने की बड़ी ड्राइव रायपुर जिले में हो रही है। इसमें दो लाख 80 हजार पौधे लगाये जा रहे हैं। इनमें से 73 प्रतिशत पौधे लगाये जा चुके हैं। इस बार फोकस सड़कों के साथ नदियों को लेकर भी है। नदियों को लेकर फोकस करना कई मायने में महत्वपूर्ण है। इससे न केवल प्लांटेशन का उद्देश्य पूरा होता है अपितु नदी किनारे पौधे लगाये जाने से मिट्टी का कटाव रूकता है। नदी का जलस्तर साल भर बनाये रखने के लिए भी यह अच्छा होता…

Read More

देश की सेवा केवल वर्दी पहनकर तथा फौज में जाने से ही नहीं होती बल्कि हम सभी भी अपने स्थान पर रहकर देश सेवा कर सकते है – ब्रिगेडियर विवेक शर्मा

श्री गोविंदराम सदानी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में कारगिल दिवस का हुआ आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” “माटी का नमन वीरों का वंदन” कार्यक्रम हुए आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्री गोविंदराम सदानी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ  अमिताभ बनर्जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव की योजना के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” “माटी का नमन वीरों का वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम…

Read More

स्कूली छात्रों ने तंबाकू नियंत्रण कानून को सख्त बनाने की अपील की, साथ ही लिया तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प : कार्यशाला में दो स्कूलों के छात्रों ने भाग लेकर ‘जिंदगीं चुनें तंबाकू नहीं’ का किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों विशेषकर चबाने वाले तंबाकू के उपयोगकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इसी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (VHAI) की ओर से स्कूली बच्चों के लिए ‘संवेदीकरण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। तंबाकू के हानिकारक प्रभावों और सेकेंड हैंड स्मोक एक्सपोजर से स्कूली छात्रों को बचाने के उद्देश्य से माता सुंदरी पब्लिक स्कूल एवं खालसा स्कूल रायपुर में उपरोक्त कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें  उपस्थित स्कूली छात्रों…

Read More

गौठानों में पहुँचेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट, पशु रोगों की जांच और उपचार की होगी व्यवस्था, पशुधन विकास मंत्री श्री चौबे ने किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के गौठानों में पशु चिकित्सा और रोगों की जांच की सुविधा और सुदृढ़ होगी। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गौठानों मे पशु चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसका जल्द शुभारंभ किया जाएगा। पशुधन विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज अपने निवास में मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई (मोबाईल वैटेनरी यूनिट) मोबाईल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने भी इस मोबाईल यूनिट के संबंध मे जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पशुधन विकास विभाग द्वारा 1962 टोल-फ्री नंबर की जल्द…

Read More

स्थानीय स्तर पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, करलखा और कोचवाही के गौठान में गौमूत्र से हो रही है, फसलों की संजीवनी ब्रम्हास्त्र तैयार

महिलाएं गौठानों में ब्रम्हास्त्र तैयार कर 64 हजार 950 रूपए की कर चुकी हैं आमदनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीण कृषि, पशुपालन और उनके उत्पाद तथा अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग स्थानीय स्तर पर कृषि एवं उस पर आधारित कार्यों में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रुपए प्रति…

Read More

श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिक सम्मेलन सम्पन्न : साढ़े चार साल में 9065 संस्थान और 4.5 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत, श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक व सायकल वितरित

श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार : सत्यनारायण शर्मा शिक्षा प्रोत्साहन से श्रमिकों के बच्चे भी बन सकेंगे कलेक्टर और एसपी : शफी अहमद खान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित पाटीदार भवन में आयोजित श्रमिक सम्मेेलन को सम्बोधित करते विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए श्रमिक सुरक्षा और कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हम सबका दायित्व है…

Read More

राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण, मुख्यमंत्री ने ‘राम पथ से राम वन‘ का किया शुभारंभ

निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने कहा कि भांचा राम के सुन्दर स्मृतियों को सहेजने जुट रहे हजारों हाथ सुकमा के रामाराम और कोरिया के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल ‘राम पथ से राम वन‘ का शुभारंभ किया और इसमें शामिल दो वाहनों को सुकमा जिले के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए हरी झंडी…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने की छत्तीसगढ़ में स्वीप कार्यक्रमों की समीक्षा, मतदाता जागरूकता के लिए प्रभावी गतिविधियां संचालित करने के दिए निर्देश

ईसीआई ने नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने चलाए जा रहे नवविवाहिता सम्मान कार्यक्रम को सराहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी विधानसभा आम निवार्चन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में संचालित स्वीप कार्यक्रमों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोग के अधिकारियों ने सभी जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा की और उप जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग में स्वीप…

Read More