दोकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बगिया मैनी नदी पुल के पास हुई दुर्घटना, कार और बाइक की आमने सामने हुई थी टक्कर जशपुर, 21 नवंबर 2024/ आज गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे जशपुर जिले के दोकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बगिया मैनी नदी पुल के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, उन्होंने तत्काल मदद के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया से संपर्क किया। कैंप कार्यालय के कर्मचारियों ने…
Read MoreTag: जशपुर
एसडीएम पत्थलगांव ने बीईओ कार्यालय का किया निरीक्षण : अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर डाटा एंट्री ऑपरेटर का अवैतनिक करने के निर्देश
पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण जशपुर 21 नवम्बर 2024/ पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत और कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर डाटा एंट्री ऑपरेटर आर.पी. लकड़ा का एक दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा। बीईओ…
Read Moreजशपुर : जिला स्तरीय जल संवाद एवं एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला 22 नवम्बर को
जशपुर 21 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्याय ने जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला स्तरीय जल एवं प्राकृतिक संसाधन पर संवाद एवं प्रशिक्षण सह कार्यशाला 22 नवम्बर 2024 को 11.़00 से 03.00 बजे तक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में जल संसाधन संबंधी चुनौतियों की समक्ष को बढ़ाना, समुदाय की भागीदारी और विभिन्न हितधाराकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, जल संसाधनों और प्राकृतिक संसाधनों के सतत् प्रबंधन के लिए क्रियात्मक योजनाएं विकसित करना, मनरेगा के तहत जल संबंधित गतिविधियों को…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
जशपुर 21 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कलिबा निवासी रामनाथ राम का आकाशीय बिजली गाज से 10 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी फुलकुमारी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से छेरडांड़ की शांति का सपना हुआ पूरा, अब पक्के मकान में भयमुक्त होकर परिवार के साथ कर रही जीवनयापन
मुख्यमंत्री ने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का दिया अवसर – शांति बाई जशपुर 21 नवम्बर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव की झोपड़ी में रहने वाले अनेक परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। राज्य में शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले और लोगों की सपने पूरे हो इस आशा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव के दिशा-निर्देशन में शत् प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहला किया जा रहा है। ऐसी कहानी है दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री की पहल से कोहापानी में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान, 2.11 लाख रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल से गांव में लाइन विस्तार स्वीकृत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव के प्रति आभार व्यक्त किया जशपुर, 21 नबम्बर 2024/ रोटी कपड़ा और मकान के साथ अब बिजली भी मानव जीवन की मुख्य आवश्यकता बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आम लोगों की जीवन से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इसे अमल में लाने राज्य शासन द्वारा प्रमुखता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर के कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत तिलंगा अंतर्गत आने वाले ग्राम कोहपानी…
Read Moreजशपुर : फरसाबहार में धान तस्करी का मामला, उड़ीसा से आ रहा 45 बोरी धान जब्त
जशपुर 21 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में उड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित की जा रही एक पिकअप वाहन को फरसाबहार की संयुक्त टीम के द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार फरसाबहार, फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम के द्वारा भंडारी सांकरा उड़ीसा से आ रही पिकअप वाहन से लगभग…
Read Moreअंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने इसरो सेटेलाइट्स मॉडल का छात्रों को कराया गया प्रदर्शन
विशेषज्ञ की टीम ने केन्द्रीय विद्यालय में रॉकेट लॉन्चिंग की प्रक्रिया और कृत्रिम उपग्रह के बारे में दी गई जानकारी जशपुर 21 नवंबर 2024/ पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में छात्रों के लिए एक अद्वितीय और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर श्री रोहित व्यास के विशेष प्रयासों से अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की एक विशेषज्ञ टीम को अंतरिक्ष और उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक के प्रदर्शन हेतु विद्यालय में भेजा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और भारतीय…
Read Moreदिशा समिति की बैठक: जशपुर के विकास के लिए नई रणनीति, किसानों को मिलेगा लाभ, जल जीवन मिशन को मिलेगा गति
शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं- सांसद राधेश्याम राठिया जशपुर 21 नवंबर 2024/ रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की पहली बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री राठिया ने बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से सौन्दर्य जिला है। वन संपदा भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यहां के किसानों और स्व सहायता समूहों के द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने जिला संग्रहालय का किया निरीक्षण, संग्रहालय का उन्नयन कर उससे युवाओं को जोड़ने दिए निर्देश
जशपुर, 20 नबम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने संग्रहालय में जशपुर की संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संग्रह की सराहना की और संग्रहालय प्रभारी को जिले के वैभवशाली इतिहास से उन्हें परिचित कराने हेतु अभियान चलाने को कहा। उन्होंने जिला संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए पुरातत्व विभाग से समन्वय कर इसे नए रूप में विकसित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय संस्कृति को अच्छे से उजागर किया जा सके इसके लिए स्थानीय जनजातीय…
Read More