चार चरणों तक हिन्दू-मुसलमान करने वाले हार के भय से बयान बदल रहे है – दीपक बैज

चार चरणों बाद अंततः मोदी रोने को मजबूर हुये राहुल गांधी बनेंगे देश के अगले प्रधानमंत्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चार चरणों 379 सीटों के चुनाव हो चुके है। जनता ने मोदी विभाजनकारी एजेंडे को नकार दिया है। मोदी को पता चल चुका है कि उनकी सरकार वापस नहीं आ रही है। उनके हिन्दू, मुस्लिम और मीट, मटन, मंगलसूत्र को जनता ने नकार दिया है। अब आखिरी के तीन चरणों में मोदी को यह बयान देने को मजबूर होना पड़ा है कि…

Read More

गरीबों को चावल नहीं दे पा रही है भाजपा की सरकार – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को चावल नहीं दे पा रही है। गरीबों के चावल में डंडी मार रही है। पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य की दुकानों में चावल नहीं पहुंचने के कारण एपीएल और बीपीएल वाले दोनों चावल के लिए भटक रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय एपीएल हितग्राहियों के लिए प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों को 50 क्विंटल चावल दिया जाता था जिसे कटौती करके 15 क्विंटल कर दिया गया है। वहीं बीपीएल कार्डधारी…

Read More

महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं मिली – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध में घोषणा किया था लेकिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? भाजपा सरकार ने पहली और दूसरी किश्त देने के बाद महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं दे…

Read More

बीजापुर के पीडिया में हुई नक्सल मुठभेड़ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा – नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या के लिये भाजपा सरकार दोषी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ तथा बीजापुर में बम विस्फोट में बच्चों की मौत पर भी सवाल खड़ा किया। अहाता आबंटन में भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया, इसके साथ ही दावा किया कि प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है। नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या की निंदा, हत्या के लिये भाजपा सरकार दोषी नारायणपुर जिले में…

Read More

3 महीने बाद भी किसानों को फसल खराब होने का मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा 30 दिन के भीतर मिलेगा – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को 3 महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। इन्हीं समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों को गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बे मौसम फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा की राशि 30 दिन के भीतर देना अनिवार्य किया जाएगा। जनवरी माह में हुई बारिश के चलते दुर्ग धमधा, बालोद गुंडरदेही, गुरुर सहित…

Read More

एयर कंडीशन आहाते बनाकर सरकार शराब बिक्री को बढ़ाने में लगी है, आहाते आबंटन में सुनियोजित घोटाला किया गया, भाजपा बताये कब होगी पूर्ण शराबबंदी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आहाते के नाम पर सरकार प्रदेश में शराब की नदियां बहाने में लगी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एयर कूल्ड आहाते बनाकर शराब बिक्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आहाते आबंटन में बड़ा घोटाला साय सरकार ने किया है। आहातों के नाम पर सरकार शराब की काली कमाई में लगी हुई है। पूरे प्रदेश में कुछ लोगो को चिन्हाकित कर आहाते आंबटित किये गये है। एक ही ईमेल आईडी से दर्जनों आहते के टेंडर डाले गये उसकी…

Read More

मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में वातावरण, चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही – दीपक बैज

चार चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही है।  400 पार का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। दो तिहाई सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़…

Read More

18 लाख आवास का दावा करने वाली साय सरकार ने एक भी आवास नहीं बनाया, साय सरकार बताये 18 लाख में से कितने आवास केंद्र स्वीकृत किया ? – सुशील आनंद शुक्ला

मोदी सरकार ने राज्य के 18 लाख आवासों में से 1 मकान की भी स्वीकृति नहीं दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रधानमंत्री आवास के मकानों की संख्या को स्वीकृति ही नही दिया है। राज्य सरकार खुद ही संख्या की घोषणा कर अपनी पीठ थपथपा रही है। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार के दावों में सच्चाई है तो स्वीकृत आवास हीनों के नाम सार्वजनिक किया जाये। मोदी सरकार बताये 18…

Read More

सत्ताधीश नेताओं के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये है, भाजपा सरकार की लापरवाही से छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बना – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्यू की कानून व्यवस्थ ध्वस्त हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाये बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। पांच माह में प्रदेश में 36 से अधिक हत्याओं की घटना हो गयी है। राजधानी…

Read More

स्वामी आत्मानंद योजना की स्कूल सुव्यवस्थित उसे पीएम श्री का नाम देकर घोटाला करने की साजिश, भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर काम चलायेगी – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद योजना का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के संत महात्माओं का अपमान है। भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार के द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलकर ही सरकार चलायेगी। इनके पास इस प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था को लेकर कोई योजना नहीं है। स्वामी आत्मानंद योजना के तहत प्रदेश में 737 से अधिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। जिसमें 4 लाख 50…

Read More