मतदान की हर पल की गतिविधि पर नजर रखने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, पहले चरण में 811 मतदान केंद्रों से मिलेंगी लाइव वीडियो

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया पर रखेंगी नजर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं  नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी  कर रही हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1961 मतदान केंद्रों में से 811 मतदान केंद्रों…

Read More

हीमोफिलिया पर संगोष्ठी: पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पैथालॉजी और मेडिसीन विभाग का संयुक्त आयोजन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हीमोफिलिया रक्त की एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें रक्त के थक्का जमने में आवश्यक फेक्टर 8 या फेक्टर 9 की कमी होती है, जिससे रक्त का थक्का नहीं बन पाता। इस कारण बार-बार रक्तस्त्राव होने लगता है। विभिन्न जोड़ों में रक्तस्त्राव के कारण विकृति और विकलांगता निर्मित होती है और आंतरिक महत्वपूर्ण अंगो में रक्तस्त्राव मृत्यु के कारण भी बनते हैं। उक्त हीमोफिलिया बीमारी के विभिन्न चिकित्सकीय पहलुओं पर जानकारी हेतु पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पैथालॉजी और मेडिसीन विभाग के…

Read More

विश्व हीमोफीलिया दिवस पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड सेंटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड सेंटर द्वारा विश्व हिमोफिलिया दिवस (17 अप्रैल) के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. विजय कापसे, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सूदित पाल एवं समस्त ब्लड बैंक स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि हिमोफिलिया एक वंशानुगत (जेनेटिक) बीमारी है, जो अभिभावकों से संतान में आती है। यह बीमारी दो तरह कि होती है, हिमोफिलिया ए (A) और हिमोफिलिया बी (B)। हिमोफिलिया ए (A) हर 5000 पुरूषों में…

Read More

भाजपा कितना भी दुष्प्रचार कर ले सरकार बनने पर महिलाओं को नारी न्याय योजना का मिलेगा लाभ – धनंजय सिंह ठाकुर.

महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान, बीजेपी घबराई. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी के आगे भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार फीका और कमजोर पड़ गए. ‘महालक्ष्मी नारी न्याय योजना’ जिसमें महिलाओं को सालाना 1 लाख यानी हर माह 8333/- रुपए मिलेगा, उसके फार्म भरने की महिलाओं में होड़ मच गई है. इससे भाजपा घबराई हुई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा…

Read More

पहले चरण के चुनाव प्रचार के समापन से साफ, जनता कांग्रेस के पक्ष में करेगी मतदान – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा की वादा खिलाफी के कारण राज्य में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर एवं पूरी छत्तीसगढ़ की जनता अब की बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने मतदान करने का मन बना चुकी है। जनता मोदी सरकार की…

Read More

कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को मिली सफलता ऐतिहासिक, हमारे जवानों की बहादुरी और जांबाजी को सलाम – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज.

बस्तर की जनता निडर होकर 19 तारीख को मतदान करें, हमारे जवान उनकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं और नक्सलियों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को मिली सफलता ऐतिहासिक है, हमारे जवानों की बहादुरी और जांबाजी को सलाम है. कांग्रेस की सरकार ने बीते 5 वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मजबूत नीति के साथ काम किया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को नक्सली आतंक…

Read More

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1410 बच्चों का स्वर्णप्राशन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1410 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।  शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण…

Read More

कांग्रेसी लबरा हैं : महासमुंद में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है, गंगा मैया और महादेव को अपमानित करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है – विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर/सराईपाली : कांग्रेस लबरा हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में लोक लुभावन वादे कर कांग्रेस ने जनता का खूब वोट बटोरा। लेकिन सरकार में आते ही पूरे पांच साल प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया। इनको फिर से सबक सिखाना है। महासमुंद के सराईपाली में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये बातें कही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया…

Read More

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा अवैध स्थानांतरण किये जाने और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा अधिकारी राकेश देवांगन की मृत्यु की जांच करने कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुये अवैध स्थानांतरण किये जाने और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा अधिकारी राकेश देवांगन की मृत्यु की जांच करने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया कि सपूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन करते हुये कर्मचारियों का अवैध स्थानांतरण किये जाने और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय…

Read More

नामांकन रैली सभा में कांग्रेस, जोगी कांग्रेस समेत कई संगठनों के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल : मोदी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सोमवार को भाजपा की नामांकन रैली की सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस, जोगी कांग्रेस समेत कई संगठनों के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अयोध्या राम मंदिर मामले में कांग्रेस के विरोध को देखते हुए एवं मोदी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र परिहार समेत ने 50 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही जोगी कांग्रेस के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष…

Read More