आरोपी परमानंद भोय पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज दिनांक 09 अप्रैल 2024 के दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से ग्राम सम्बलपुरी में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टॉफ कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम सम्बलपुरी में अमित…
Read MoreTag: रायगढ़
बाइक चोरी में पुलिस को मिली सफलता, चोरी की 5 बाइक के साथ सक्रिय बाइक चोर को किया गिरफ्तार…..धरमजयगढ़, पत्थलगांव क्षेत्र से बाइक चुराकर घर में छिपा रखा था आरोपी, बेचने निकाला और पकड़ा गया….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पिछली क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा बाइक चोरी पर अंकुश लगाने थाना, चौकी प्रभारियों को सूचना तंत्र सुदृढ़ कर बाइक चोरों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया था जिसमें कापू पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर को चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी सोल्ड बाइक को निशाना बना रहा था । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 08/04/2024 को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबीर से सूचना मिली कि कापू बस स्टैंड के पास…
Read Moreईद-उल-फितर पर्व को लेकर ली गई शांति समिति की बैठक….समाज प्रमुखों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में आचार संहिता का पालन करते हुए पर्व मनाये जाने पर हुई चर्चा….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : जिले में ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने की परंपरा रही है । आगामी 11 अप्रैल को ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा जिसे लेकर आज थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश शुक्ला (IPS), एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल ने मुस्लिम समाज प्रमुखों व नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पर्व को आचार संहिता का पालन करते हुए शांति और सद्भाव के साथ…
Read Moreधोखाधड़ी : साथी ग्रामीण के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर देकर दोस्त ने निकाले 1.66 लाख रूपये….. ग्रामीण की शिकायत पर तमनार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल….!
आरोपी वासुदेव चौहान के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध क्रमांक 114/2024 धारा 420 भादवि किया गया है पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 07 अप्रैल 2024 को थाना तमनार में ग्राम रोडोपाली निवासी करमानंद राठिया (40 साल) द्वारा उसके बैंक खाते से ₹1,66,000/- रूपये को उसके परिचित गांव के वासुदेव चौहान द्वारा धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर हड़प लिए जाने का वेदन देकर शिकायत की गई है। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा आरोपित वासुदेव चौहान पर धोखाधड़ी का अपराध…
Read Moreशादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपित को पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल….!
आरोपी चंदन कुमार रवानी के विरूद्ध पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 108/2024 धारा 376(2)(n) भादवि के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 07 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में महिला द्वारा चंदन कुमार रवानी (उम्र 30 साल) निवासी जिला जशपुर पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले 4 माह से शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन दिया गया। महिला ने बताया कि युवक चंदन उसके गांव में ड्रायवरी का काम करने आया हुआ था,…
Read Moreअवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे युवक से छः लीटर महुआ शराब जप्त….चक्रधरनगर पुलिस की ग्राम पडंरीपानी में शराब रेड कार्यवाही ….!
आरोपी मानदरू एक्का पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई है कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल रविवार 07 अप्रैल के रात्रि थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम पडंरीपानी का मानदरू एक्का अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टॉफ ग्राम पंडरीपानी कार्यवाही के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी मानदरू एक्का को पकड़ा, जिसके कब्जे…
Read Moreरेलवे लाइन में लगे कॉपर वायर चुराने वाले 04 आरोपी और 02 चोरी की संपत्ति के खरीददार गिरफ्तार… आरोपियों से 52 किलो (76 मीटर) कैटनरी कॉपर तार, नगद 5600/- रूपये, एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल और औजार हुए जप्त….!
थाना घरघोड़ा द्वारा अपराध क्रमांक 52, 100, 115, 125, 129, 136, 154/2014 धारा 379 आईपीसी+ 411, 34 आईपीसी एवं रेलवे संपत्ति विधि विरुद्ध कब्जा 1966 की धारा 3 क के अपराध में की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : घरघोड़ा-धरमजयगढ क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है, जहां कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक के ऊपर लगे कॉपर कैटनरी बिजली तार चोरी की घटना सामने आ रही थी, जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ श्री सिद्धांत तिवारी एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा…
Read Moreएडिशनल एसपी और एसडीओपी धरमजयगढ़ किये अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा पुलिस अधिकारियों को जिले के अंतर्राज्यीय व अंतर जिला चेक पोस्ट का समय-समय पर निरीक्षण करने एवं कर्मचारियों को आचार संहिता के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं । निर्देशों के पालन में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी द्वारा थाना लैलूंगा अंतर्गत ग्राम तोलामा, किलकला और जमुना अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया । जहां अधिकारियों ने चेक पोस्ट…
Read Moreचोरी के मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल…..!
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : शनिवार 06 अप्रैल की रात्रि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ईमाम बाडा में एक मकान के भीतर चार्जिंग में लगे मोबाइल की चोरी कर भाग रहे युवक को रात्रि मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा। घटना को लेकर जावेद अली (25 साल) चांदमारी ईमाम बाडा द्वारा रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि दिनांक 06/04/2024 के रात्रि करीब 02 बजे घर के आंगन के दरवाजा कि खुलने की आवाज आने से नींद खुल गया, आंगन तरफ निकलकर देखा तो एक व्यक्ति भागने लगा, जिस…
Read Moreग्राम डोंगीतराई में भूपदेवपुर पुलिस ने की शराब रेड कार्रवाई….8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा रिमांड
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 07/04/2024 को भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम डोंगीतराई में मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोंगीतराई का संजय चौहान लुक छिप कर अवैध शराब की बिक्री करता है जो आज भी शराब लेने गया हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई के लिए ग्राम डोंगीतराई स्टाफ भेजे, जहां भूपदेवपुर पुलिस द्वारा आरोपी संजय चौहान पिता कार्तिक राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी…
Read More