समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितंबर/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, दोकड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत खूंटीटोली गांव में एक भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यालय के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों के साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता रैली में छात्रों ने साफ-सफाई के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और…
Read MoreTag: जशपुर
कुनकुरी में स्वच्छता ही सेवा अभियान: ग्रामीणों और छात्रों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
जनपद पंचायत कुनकुरी में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन: विभिन्न कार्यक्रमों से बढ़ा जागरूकता समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत कुनकुरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत ग्राम पंचायत जोकरी में महिलाओं एवं ग्राम जनप्रतिनिधियों ने मिलकर स्वच्छता रैली का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने स्वच्छता को अपने व्यवहार के साथ संस्कार एवं स्वाभाव में निहित कर देश को स्वच्छ और सुंदर…
Read Moreन्यायालय बगीचा की लोक अदालत: न्याय और सुलह का बेहतरीन उदाहरण, विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, समाज में सद्भावना का संचार
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितंबर/ व्यवहार न्यायालय बगीचा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मंसुर अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेश राज के दिशा निर्देशन में नेशलन लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी श्रीमती कामिनी वर्मा के द्वारा समझाईश दिये जाने पर उभयपक्षों के द्वारा आपस के विवाद को समाप्त कर राजीनामा किया गया। व्यवहार न्यायालय बगीचा में राजीनामा योग्य प्रकरण मोटरयान अधिनियम आबकारी अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम, चेक बाउण्स तथा प्रोलिटिगेशन के…
Read Moreजशपुर में 60 हजार बच्चों का वजन लिया गया पोषण माह में, 4115 आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहा पोषण अभियान, जनप्रतिनिधियों से लेकर जनसमुदाय तक सभी बन रहे अभियान के सहभागी
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, मितानिन, 0 से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को शामिल करते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक आंगनबाड़ी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं प्रतिदिन आंगनबाड़ियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत महिलाओं के साथ एनीमिया पर…
Read Moreजशपुर में पोषण रथ : बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए एक पहल, हर घर तक पहुंच रहा स्वास्थ्य का संदेश
पोषण रथ बच्चों के पौष्टिक आहार और समय पर टिकाकरण करवाने की दे रहा जानकारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बच्चों को पोष्टिक आहार देने और समय पर टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित वजन त्यौहार के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव में पोषण रथ का संचालन किया जा रहा है। पोषण रथ द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, एनीमिया एवं उससे बचने के उपाय, आयरन फोलिक एसिड की गोली…
Read Moreजशपुर में अज्ञात महिला की हत्या का रहस्य हुआ उजागर, दुष्कर्म के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध कमांक 225/2024 धारा 103(1), 70(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितंबर/ दिनांक 18.09.2024 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर को ग्रामीणों से सूचना मिला कि ग्राम भभरी गौरकीना जंगल नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर सूचना देने वाले सोहन राम भगत की रिपोर्ट पर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। विवेचना में पाया गया कि दिनांक 17.09.2024 की रात्रि में कोई…
Read Moreब्रेकिंग नगर सेना भर्ती : पद रिक्त नहीं होने पर प्रवेश पत्र निरस्त, शुल्क वापसी का आदेश
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितंबर/ नगर सेना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिकों की भर्ती-2024 के परिपेक्ष्य में यह बात संज्ञान में आई है कि कुछ जिलो में अभ्यर्थियों ने विज्ञापन में पद रिक्त नहीं होने के बाद भी ऑनलाईन आवेदन किया है एवं आवेदन जमा होने उपरांत प्रवेश पत्र भी जारी हो गये है। ऐसे समस्त अभ्यर्थी को भर्ती स्थल पर नोटिस बोर्ड लगाकर सूचित किया जावे कि उक्त जिलो में रिक्त पद नही होने से उनके प्रवेश पत्र निरस्त किये जाते है तथा उन अभ्यर्थियों का शारीरिक…
Read Moreपीएम जनमन: विष्णु के सुशासन में संवर रहा छत्तीसगढ़, आधार कार्ड से लेकर सोलर पंप तक, आदिवासियों को मिल रही हर सुविधा, बगीचा विकासखंड में 70 से अधिक पहाड़ी कोरवा परिवार हुए लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितम्बर/ प्रधानमंत्री जनजातिय विकास न्याय महाभियान-पीएम जनमन के तहत विशेष रूप से कमजोर विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों में शिविर लगाया जा रहा है। इस महाभियान का उद्देश्य पीवीटीजी समुदायों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं जैसे पक्का आवास, संपर्क सड़के, विद्युतीकरण और पेयजल सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाए रहे है। शिविर मे…
Read Moreआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जशपुर में आयुष्मान पखवाड़ा : 7.85 लाख से अधिक लोगों को मिला कार्ड, 30 सितंबर तक जारी रहेगा अभियान
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितम्बर/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनातर्गत् शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विकासखण्डो में 20 से 30 सितंबर 2024 के दौरान आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है। पखवाड़े के दौरान छुटे हुए शेष हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता के संबध में लाभार्थियों का अनुभव साझा किया जाना है। ज्ञात हो कि अब तक जिले में कुल 907103 लक्ष्य के विरूध 785665 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है, जिले में जनवरी…
Read Moreमहुआ से बने स्वादिष्ट उत्पादों ने जीता दिल : जशपुर का स्टॉल वर्ल्ड फूड इंडिया में आकर्षण का केंद्र
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में जशप्योर स्टॉल को आगंतुकों, विशेष रूप से पोषण के प्रति उत्साही और स्वस्थ जीवन शैली विकल्प बनाने वालों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में महुआ उत्पादों की धारणा में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन सहित टीम जशप्योर के समर्पित प्रयासों को जाता है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में महुआ से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाया जा रहा है। महुआ के…
Read More