सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत् लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभ पहुँच रहा है। इसी योजना के अंतर्गत ग्राम खोंगा निवासी सुखनाथ राम का आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ईलाज हुआ। अब सुखनाथ राम पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हितग्राही सुखनाथ ने बताया कि एक दिन इनके पेट में तेज दर्द उठा। डॉक्टरों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी आँतों में समस्या थी। इलाज के दौरान उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया और आयुष्मान कार्ड से उनका निःशुल्क ईलाज हुआ है। सुखनाथ ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!