समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव में बड़ी ही दिलचस्प और मोहित करने वाली तस्वीरे आज सुबह से ही आ रही है। लोकसभा चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा वोट डालने में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए विशेष इंतजाम और सुविधाएं दी जा रही है। दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। विधानसभा कुनकुरी में ग्राम पंचायत गोरिया, मतदान केन्द्र क्रमांक 153, केन्दापानी और मतदान केन्द्र क्रमांक…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : सुबह 9 बजे तक विधानसभा कुनकुरी में 20.03, जशपुर में 19.72 और पत्थलगांव में 17.73 प्रतिशत हुआ मतदान
जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया है जारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में विधानसभा चुनाव की तुलना में सुबह 9 बजे तक अपेक्षाकृत अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। गर्मी को देखते हुए मत डालने की होड आज सुबह से ही मतदाताओं के बीच रही। सुबह होते ही मतदाता लाइन लगाकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक कुनकुरी विधानसभा में 20.03 प्रतिशत, जशपुर विधानसभा में 19.72 प्रतिशत और पत्थलगांव विधानसभा में 17.73…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : 80 वर्ष से अधिक आयु के दंपत्ति लक्ष्मी पटेल और शकुंतला पटेल वोट डालने पहुंचे मतदान केन्द्र.
समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : लोकसभा निर्वाचन 2024 में कई उत्साहित करने वाली तस्वीरें लगातार विभिन्न मतदान केन्द्रों से आ रही है। कुनकुरी विधानसभा के फरसाबहार के मतदान केन्द्र क्रमांक 251 में बुजुर्ग दंपत्ति वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचे। लक्ष्मी पटेल और शंकुतला पटेल नाम के बुजुर्ग दंपत्ति की उम्र 80 वर्ष से अधिक है। लोकतंत्र के इस पर्व में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है, सभी को अपनी सहभागिता निभानी है। ऐसी ही एक तस्वीर कुनकुरी से आ रही है। जिसमें 70 वर्षीय निर्मल राम अपनी…
Read Moreजशपुर : बुजुर्ग महिलाएं उत्साह के साथ मतदान केद्र आकर कर रही है अपने मताधिकार का प्रयोग
92 वर्षीय फिलोमिन, 83 वर्षीय मरियम और 86 वर्षीय करूणा ने मतदान केन्द्र पहुंचकर किया मतदान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विधानसभा कुनकुरी के मतदान केन्द्र 04 प्राथमिक शाला जोकबहला पहुंचकर 92 वर्षीय महिला फिलोमिना तिर्की ने मतदान किया। तस्वीर में फिलोमिन तिर्की को व्हील चेयर पर स्काउट गाइट की वांलिटियर मतदान केन्द्र ले जाते हुए दिखाई दे रही हैं। जशपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला पुरनानगर से 86 वर्षीय श्रीमती करूणा टोपनो और केन्द्र क्रमांक 252 फरसाबहार पहुंचकर 83 वर्षीय मरियम खलखो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने…
Read Moreमतदान केंद्र आरा-1 और आरा-2 में मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से है संचालित, मतदाताओं में मतदान के प्रति सुबह से ही देखा जा रहा है भारी उत्साह
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। मतदाताओं में मतदान के प्रति सुबह से ही भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी है और लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी हैं। मतदान केन्द्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्र आरा-1 और आरा-2 में…
Read Moreराष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट गाईड के वालंटियर्से मतदान केंद्रों में बुजुर्ग मतदाताओं की वोट डालने में कर रहें हैं सहायता, तीनों विधानसभा के कई मतदान केंद्रों में वालंटियर है तैनात
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट गाईड वालंटियर्स मतदान केंद्रों में बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान करने में सहायता कर रहे हैं। तस्वीर में कुनकुरी विधानसभा के टांगरटोली मतदान केंद्र क्रमांक 131 में बुजुर्ग मतदाता की सहायता करते एन.एस.एस. के स्वयंसेवक देखे जा सकते है। एक और तस्वीर कुनकुरी से आ रही है जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 134 गीधासांड में दो स्वयं सेवक बच्चियां बुजुर्ग महिला मतदाता की सहायता करती हुई दिखाई दे रही हैं। मतदान केन्द्र क्रमांक 66 खारीजरिया और मतदान केन्द्रों क्रमांक 147 दुलदुला में स्काउट…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कंट्रोल एवं कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, तीनों विधानसभा में चल रहे गतिविधियों को निरंतर निगरानी रखने के दिए निर्देश
निरंतर की जा रही है निगरानी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने कलेक्ट्रेट में बनाए गए जिला कंट्रोल एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू से संचालन के लिए जिला कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभा कक्ष में कमांड सेंटर तैयार किया गया है एवं शिकायतों के निवारण के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के लिए वोटिंग टर्न आउट सेक्शन, मीडिया कमांड सेंटर वेब…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर जिले में तृतीय चरण का मतदान प्रारंभ, मतदाताओं में भारी उत्साह, मतदान करने लगी लंबी लाइन
85 वर्षीय श्रीमती विद्यावती ने किया मताधिकार का प्रयोग केन्द्रों में किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा मतदान जिले के 6 लाख 71 हजार 846 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 जशपुर जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह है। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी है और लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
Read Moreजन्म दिवस पर भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष सहित सात लोगों ने किया रक्तदान
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खाटू श्याम बाबा जी के एकादशी एवं तपकरा भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सागर सिंह के जन्म दिवस पर अंकिरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 7 युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान किया । प्रभात सिंह, शिवा सिंह, लोहित सिंह, खुलना छतरिया सागर सिंह, धवलेश्वर सिंह एवं सभी श्याम भक्त ने मिलकर रक्तदान किया। इस अवसर पर सागर सिंह भाजयुमो उपाध्यक्ष ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की…
Read Moreअज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुनकुरी पुलिस कर रही जांच
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम सलियाटोली निवासी 28 वर्षीय युवती कुमारी विनिता भगत पिता स्वर्गीय मंगरू राम भगत ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार एवं सोमवार की दरम्यानी रात की है। मृतका के भाई मुकेश कुमार भगत ने पुलिस थाना में सूचना दी है कि उसकी छोटी बहन कुमारी विनिता भगत रविवार की सायं खाना खाकर सोने…
Read More