पशु विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य 15 जनवरी 2024 तक किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 01 दिसम्बर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य संपन्न किया जाएगा। जिले को 4,66,453 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं का एफ. एम. डी. टीकाकरण किया जा रहा है। मुंहपका खुरपका रोग खुर / दो…
Read MoreTag: जशपुर
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ अयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज दुलदुला के शासकीय महाविद्यालय शासकीय अस्पताल जशपुर के मनोचिकित्सक डॉक्टर अबरार खान एवं उसके टीम द्वारा तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर खान द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्त जीवन रहने के लिए जीवन शैली, खानपान, मादक पदार्थों से दूरी, शारीरिक गतिविधि एवं मानसिक तर्क युक्त व्यायाम को प्राथमिकता के लिए सुझाव दिया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्रीमती निशि एक्का, प्राध्यापक गण , नॉन टीचिंग स्टाफ एवं बहुत संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में स्कूली बच्चों को दी गई राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज द्वारा स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल के सभी विभागों का भ्रमण कर कार्यशैली के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बीपीएम, बीडीएम, आर के एस के काउंसलर और स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।
Read Moreविद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली के शिक्षक एल.बी. तत्काल प्रभाव से निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा अम्बिकापुर के संयुक्त संचालक ने जशपुर जिला अंतर्गत दुलदुला विकास खण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली के शिक्षक (एल.बी.) भुवनेश्वर सूर्यवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संयुक्त संचालक सरगुजा अम्बिकापुर ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला जशपुर के प्रस्ताव एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के जॉच प्रतिवेदन के अनुसार भुवनेश्वर सूर्यवंशी, शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली विकास खण्ड दुलदुला जिला जशपुर को संस्था के छात्र / छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, गाली गलौज करने तथा अध्यापन कार्य न…
Read Moreएकल अभियान : भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कुनकुरी में अभ्युदय युथ क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
प्रतिभागियों ने अंचल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर जायेंगें भाग स्तर की प्रतिस्पर्द्धा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अंचल कार्यालय प्रांगण लोरो में हुई आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे अभ्युदय युथ क्लब द्वारा दो दिवसीय अंचल (जिला) स्तरीय खेल समरोह का आयोजन संभाग छत्तीसगढ़ के भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कार्यालय लोरो में किया गया था जिसके समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : पत्थलगांव विधानसभा हेतु मतगणना प्रेक्षक एस.सी.एस. सुश्री निशु सिंघल नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक सुश्री निशु सिंघल नियुक्त किया गया है। मतगणना प्रेक्षक एस.सी.एस. सुश्री निशु सिंघल से संपर्क हेतु मोबाईल नम्बर 819580011 में संपर्क किया जा सकता है।
Read Moreजशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों की शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतगणना, तीनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों की हुई जीत, विजयी प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रदाय किए विजयी प्रमाण-पत्र
जशपुर विधानसभा में 24, कुनकुरी और पत्थलगांव में 20-20 राउंड में हुई मतगणना भाजपा प्रत्याशी विधानसभा जशपुर को 89103, कुनकुरी को 87604 एवं पत्थलगांव को 82320 मिला वोट भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत 17645, विष्णु देव साय 25541 एवं गोमती साय 255 मतो से रहे आगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हुआ। जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय चरण में 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान के बाद 03 दिसम्बर 2023 रविवार को मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के…
Read Moreब्रेकिंग: मतगणना के पंद्रहवें राउण्ड के बाद में जशपुर जिले की तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव में यह है स्थिति……भाजपा की बढ़त लगातार जारी !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत जशपुर जिले की चल रही मतगणना के अन्तर्गत पंद्रहवें राउण्ड में राजनैतिक दलों के एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले मतों की जानकारी के लिये देखें विधानसभावार तालिका…..
Read Moreब्रेकिंग: मतगणना के दसवें राउण्ड के बाद में जशपुर जिले की तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव में भाजपा को मिली बढ़त…….
जशपुर जिला हुआ भगवामय….बीजेपी में उत्साह की लहर….. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत जशपुर जिले की चल रही मतगणना के अन्तर्गत दसवें राउण्ड में राजनैतिक दलों के एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले मतों की जानकारी के लिये देखें विधानसभावार तालिका…..
Read Moreब्रेकिंग: मतगणना के पांचवें राउण्ड में जशपुर जिले की तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव में भाजपा ने बनाई बढ़त…….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत जशपुर जिले की चल रही मतगणना के अन्तर्गत पांचवें राउण्ड में राजनैतिक दलों के एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले मतों की जानकारी के लिये देखें विधानसभावार तालिका…..
Read More