समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर के तात्यापारा – शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का वित्त विभाग को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि तात्यापारा – शारदा चौक सड़क राजधानी के हृदय स्थल और व्यस्तम इलाके में स्थित है। यहां आये दिन लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए…
Read MoreTag: रायपुर
गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ मुख्यमंत्री जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Read Moreहजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर मुख्यमंत्री ने चढ़ाई चादर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, श्री रउफ कुरैशी, श्री मोहम्मद असलम, श्री अजहर जमील सहित दरगाह के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Read Moreपशुधन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की वजह से प्रदेश में बढ़ा दूध उत्पादन : कोसरिया यादव महासभा द्वारा दुर्ग में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि के साथ ही पशुधन को बढ़ावा देने की शासन की नीतियों की वजह से प्रदेश में दूध उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पशुपालन को बढ़ावा देने से खेती किसानी की तरक्की होती है और किसानों की तरक्की पर ही व्यापार-व्यवसाय की तरक्की निर्भर है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की नवाचारी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से आर्थिक विकास का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी…
Read Moreमुख्यमंत्री नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्यो का करेंगे लोकार्पण : रामायण महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की होगी प्रस्तुति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद श्री दीपक बैज होंगे। इस मौके पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreजी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं की ओर से मिलेट का उपहार, महिलाओं ने बस्तर आने का दिया निमंत्रण
फर्स्ट लेडी ने बस्तर की महिला किसानों के मिलेट से बने लड्डू का लिया स्वाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-20 में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफ़ी भाया। अवसर था जी-20 देशों में भाग लेने वाले प्रमुखों की प्रथम महिलाओं और जीवनसाथियों को 9 सितंबर को पूसा रोड पर आईएआरआई परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर से आयी महिलाओं ने मिलेट से बनने वाले पकवानों पर विशेष तैयारियां की थी। बस्तर ज़िले के…
Read Moreमुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : बीजापुर के संतोष ने शुरू किया खुद का किराना व्यवसाय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दूरस्थ अंचल के युवाओं को भी मिल रहा है और वे अपना खुद का रोजगार स्थापित करके परिवार को आर्थिक सहायक कर रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले बीजापुर जिले के ग्राम तुमनार निवासी संतोष तेलम आज अपना खुद का रोजगार स्थापित करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता का साया सर से उठ जाने के कारण परिवार के भरण-पोषण में बहुत दिक्कत आने लगी थी। खेती-किसानी का कार्य मां अकेली करके परिवार का पालन-पोषण…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज रायपुर के अंतर्गत 700 बिस्तर अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन
मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी करेंगे उद्घाटन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डायमंड जुबली कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस.…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार : मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व एनसीईआरटी के प्रतिनिधि सहित 15 हजार से अधिक व्यक्ति हुए शामिल
साक्षरता से शिक्षा और शिक्षा से विकास का सीधा संबंध : मुख्यमंत्री श्री बघेल साक्षरता की शक्ति से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते है: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय वेबीनार में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का दिन अक्षरों के अलख जगाने का दिन है। अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। अक्षर ज्ञान के प्रकाश से अपने और समाज के जीवन में सुख और समृद्धि फैलाने का संकल्प…
Read More