जिले में मतांतरितों के धरना प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस – कृष्ण कुमार राय जशपुर/कुनकुरी, 4 नवंबर / प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भावन का वातावरण बिगाड़ कर कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने का षड़यंत्र कर रही है। बीते दिनों बलरामपुर जिले में पुलिस अधिकारी के स्वजनों की हत्या की घटना हो या फिर बलौदा बाजार जिले के दामाखेड़ा में कंबीर पंथियों के साथ पूरे प्रदेशवासियों के आस्था केन्द्र पर हमला करने का मामला। इन सभी घटनाओं में कांग्रेसियों का हाथ होने का सबूत अब सबके सामने उजागर हो गया है। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर पुलिस ने चलाया सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु वृहद चेकिंग अभियान : सर्वप्रथम वाहन चालकों को दी जा रही है समझाईश…तत्पश्चात अभियान चलाकर की जावेगी कार्यवाही.
स्पीड बाईकर प्रदीप राम के विरूद्ध 3000 /- रूपये का समन शुल्क वसूला गया, मालवाहन वाहनों को सवारी के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की जावेगी, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत नियमित रूप से की जावेगी कार्यवाही. जशपुर, 4 नवंबर / जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही…
Read Moreजशपुर: लोगों की आवाज बना कलेक्टर का जनदर्शन, समस्याओं का होगा त्वरित निवारण
अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश अनुकम्पा और पेंशन प्रकरण का निराकरण संवेदनशीलता होकर करने के लिए कहा जशपुर 04 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों से मुलाकात किए और उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जनदर्शन में राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, राजस्व सहित अन्य आवेदन लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर सभी अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोषालय अधिकारी…
Read Moreजशपुर के जंगलों में मिला इतिहास का खजाना : गढ़पहाड़ की गुफा में मिले आदिमकालीन शैलचित्रों ने खोले प्राचीन जीवन के रहस्य, इतिहासकारों के लिए एक नया अध्याय…! पढ़ें जिले की रोचक खबर…
जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल जशपुर, 04 नवंबर 2024/ जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर प्राकृतिक तौर पर निर्मित झरने, गुफाएं, पहाड़ों का आकर्षण ऐसा है कि पर्यटक खींचे चले आते हैं। इसी तरह की एक जगह है ग्राम जयमरगा का गढ़पहाड़। यहां पर प्राकृतिक तौर पर निर्मित…
Read Moreजशपुर में दुष्कर्म का मामला : लोदाम थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही… पुलिस ने आरोपी को गोवा भागने से पहले बारह घंटे में किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक हिरासत में.
आरोपी दिलीप राम घटना घटित कर गोवा भागने की फिराक में था, किंतु उसके पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया, लोदाम थाना क्षेत्र के एक ग्राम का मामला. आरोपी दिलीप राम के विरूद्ध थाना लोदाम में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64, 137(2) एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. जशपुर/कुनकुरी, 4 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि लोदाम थाना क्षेत्र के एक ग्राम की नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ दिनांक 03…
Read Moreकुनकुरी नगर में विकास की नई उड़ान! कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण कर साफ़-सफाई, स्ट्रीट लाइट, नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा, व्यस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश बेमताटोली से छठघाट तक सीसी रोड बनाने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने को कहा जशपुर/कुनकुरी, 04 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास आज सुबह कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने नगरीय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एस.एल. आर. एम. सेंटर, हनुमान टेकरी, कुनकुरी डेम छठ घाट, मंगल भवन, बाजार डाढ़, प्रस्तावित बस स्टैंड गड़ाकाटा सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की साफ- सफाई…
Read Moreसांसद चिंतामणि महाराज 5 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह के जशपुर में होंगे मुख्य अतिथि
जशपुर, 03 नवंबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण की सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि होंगे।
Read Moreघर में ही हुआ खूनी संघर्ष : तुमला में पुरानी रंजिश के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी सुलेन्द्र मांझी उम्र 31 साल निवासी कोरंगामाल थाना तुमला के विरूद्ध थाना तुमला में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज जशपुर, 3 नवम्बर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्र की एक 32 वर्षीय महिला ने दिनांक 02.11.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति एवं 02 बच्चों के साथ रहकर जीवनयापन कर रही है, इसके देवर सुलेन्द्र मांझी की शादी नहीं हुई है वह भी इनके साथ में ही रहता है। दिनांक 01.11.2024 को…
Read Moreजशपुर में बड़ा धोखाधड़ी कांड : दस्तावेजों की चोरी कर वाहन फाइनेंस, जशपुर पुलिस ने 11 वाहनों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दस्तावेज का धोखे से दुरूपयोग कर, कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराकर विक्रय करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया, आरोपियों ने फायनेंस कराकर वाहनों को अन्य लोगों को विक्रय कर दिया था, चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 124/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 379, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, सरगना शाहरूख खान के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर एवं थाना…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जशपुर में तैयारी जोरों पर, कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी जाएगी प्रस्तुति, सांसद चिन्तामणी महाराज होंगे मुख्य अतिथि
5 नवम्बर को रंजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, शासकीय विभागों द्वारा लगाई जाएगी विकास प्रदर्शनी जशपुर 03 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर जशपुर में तैयारियां जोर-शोर से जारी है। एक दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन रंजीता स्टेडियम में 5 नवम्बर को शाम 5 बजे से शुरू होगा राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने…
Read More