राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की दिलायी शपथ : राजभवन में सादगी पूर्ण तरीके से समारोह संपन्न

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य श्री रामविचार नेताम को  विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,…

Read More

चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर भाजपा के केदार कश्यप ने कहा – कांग्रेस पार्टी में भूपेश का भरोसा समाप्त.

‘भूपेश है तो भरोसा है’ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी में अब भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं है समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को भूपेश बघेल पर अब भरोसा नहीं रहा, जो उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। कांग्रेस सरकार में वनमेन शो का काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस पार्टी किनारा करने लगी है, जिसका ताजा उदाहरण…

Read More

कांग्रेस ने कबूल किया कि उसकी सरकार में किसान की दुर्गति हुई – धरमलाल कौशिक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नारायणपुर जिले के ग्राम- कुकड़ाझोर में किसान हीरा बढ़ई की आत्महत्या की घटना को कांग्रेस के कुशासन का परिणाम करार देते हुए कहा कि हम 5 साल से कहते आ रहे हैं कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज के मकड़जाल में फांसकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। यह बेहद गंभीर विषय है कि कांग्रेस के राज में कर्ज में डूबकर निराश हुए किसान अब तक कांग्रेस के पाप भोग रहे हैं क्योंकि प्रदेश में अभी अभी परिवर्तन हुआ…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल ने दिया निर्देश – बेटियों के स्कूल-कॉलेज पहुंचने वाली बंद सड़क खोली जाय, डिग्री गर्ल्स कॉलेज और दानी स्कूल की दीवार से लगकर कर नहीं बनेगी कोई चौपाटी.

बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ा तालाब के दुर्गा मंदिर से चांदनी चौक जाने का बंद रास्ता 15 दिनों के भीतर खोले जाने के दिए निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज बूढ़ा तालाब व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे, अमर बंसल, भाजपा के पदाधिकारीगण एवं नगर निगम व जिला प्रशासन अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बूढ़ा तालाब में…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न संगठनों के द्वारा लड्डुओं से तौलकर किया गया अभिनंदन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। श्री शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए  गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की…

Read More

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सशक्त बनाना : आईआईएम रायपुर का विशेषीकृत प्रबंधन विकास कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर, का गर्व है कि उसने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के लिए एक विशेषीकृत प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) की सफल समाप्ति की घोषणा करता है जो 2023 के 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक किया गया था। प्रोग्राम निदेशकों प्रोफेसर संजीव प्रशार और प्रोफेसर मृणाल चावड़ा की मदद से, इस कार्यक्रम ने उन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया जो तीन से लेकर पंध्रह वर्ष के बीच व्यापार अनुभव रखते थे। यह निवासी प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) कुल छह…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर  विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन

पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की, उज्जवला योजना के हितग्राहियों को दिया कनेक्शन समदर्शी न्यूज़, रायपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने दो हितग्राही श्री दीपक वाधवानी को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8 लाख रूपए और शबनूर बानो को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

Read More

आ ऐती आ, उहां का खडे़ हस, मोर कोती आ, जब बिरहोरों के लिए काम करने वाले नंगे पांव पहुंचे स्वयंसेवी को आत्मीयता से पुकारा मुख्यमंत्री ने : पहुना में पहुना भाव की तरह ही लोगों से बेहद आत्मीयता से मिल रहे मुख्यमंत्री, उनकी सरलता लोगों को भा रही

बिरहोरों के शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास संबंधी जरूरतों के लिए अपना जीवन होम करने वाले जागेश्वर राम बैरिकेड के उस पार अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, मुख्यमंत्री ने देखते ही पास बुला लिया जागेश्वर ने कहा कि कैबिनेट का निर्णय बिरहोरों की आवास संबंधी जरूरत पूरा करने के लिए सबसे बड़ा दिन इसलिए ही आज मुख्यमंत्री को बधाई देने आये हैं जागेश्वर ने बताया कि बिरहोरों के लिए किये गये कार्य में आत्मीय साथी रहे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दो आश्रम बनवाये और हम लोगों ने मिलकर…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंचकर ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार !

आभार कार्यक्रम और आभार रैली के द्वारा राजनांदगांव को किया नमन समदर्शी न्यूज़ – राजनांदगांव राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंच कर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और राजनांदगांव की जनता का आभार जताया। पूर्व सीएम आभार कार्यक्रम और आभार रैली में सम्मिलित हुए, इस दौरान उन्होंने भाजपा की इस जीत के पीछे का कारण जनता का भाजपा पर विश्वास तथा संकल्प-पत्र (मोदी की गारंटी) को लेकर सभी का उत्साह और पिछले 5 साल की…

Read More

भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय !

उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी की मुलाकात समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : शुक्रवार की सायं को छत्तीसगढ़ सरकार में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा को मिले नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डेढ़ दशक के भाजपा के शासनकाल के अनुभव साझा किया, इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा…

Read More