जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान हेतु मान्य दस्तावेज लाना होगा अनिवार्य

मतदान हेतु एपिक कार्ड के साथ अन्य दस्तावेज भी निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है मान्य समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान हेतु एपिक कार्ड अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेज लाना आवश्यक होगा। मान्य दस्तावेजों के अभव में मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते हैं। इसलिए मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं से मान्य दस्तावेजो में आधार कार्ड, पैन कार्ड एल, यूनिक डिसेबिलिटी आईडी यानि यूडीआईडी आईडी, सर्विस साइकिल आईडी कार्ड, पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक,…

Read More

स्वीप कार्यक्रम : एसडीएम बगीचा ने मतदाताओं को प्रातः जल्दी मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

मतदान करने वाले प्रथम व्यक्ति, महिला, दिव्यांग एवं 85 प्लस के मतदाता का किया जाएगा सम्मान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने किया जा रहा है अनके पहल समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में एस.डी.एम. बगीचा श्री ओमकार यादव के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए एवं शत प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चिलचिलाती धुप में भी जबरजस्त मेहनत किया जा रहा है। एसडीएम श्री यादव द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के…

Read More

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण : मतदाताओं को दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव-2024 के परिपेक्ष्य में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था, विश्राम कक्ष, पानी व्यवस्था, सेल्फी, टेबल कुर्सी, पंखा, बिजली बूथ,बीएलओ के मतदाता सहायता बूथ स्थापित करने कहा। कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त के निर्देश दिए।

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : लोकतंत्र के महापर्व में जशपुर जिले के 6 लाख 71 हजार 846 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, मतदान दल मतदान कराने मतदान केन्द्र के लिए हुए रवाना

मतदान 07मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कलेक्टर के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कलेक्टर ने सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को दी हार्दिक शुभकामनाएं लोकतंत्र के महापर्व में सभी सहभागिता निभाते हुए मतदान अवश्य करें-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोडका चौरा जशपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : शराबी पीठासीन अधिकारी निलंबित, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्यवाही

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दल के प्रशिक्षण में नशे की हालत में पाये जाने पर हुई है कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने  मतदान दल के प्रशिक्षण में फरसाबहार विकासखण्ड के शा.प्रा.शाला कोरचीपानी के सहायक शिक्षक प्रकाश कुमार यादव को नशे की हालत में पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 12 जशपुर के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदान दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण 30 मई 2024 को महारानी लक्ष्मीबाई शा.…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने निकले शिक्षक की मृत्यु

मिर्गी का दौरा पड़ने से हुई मौत, जशपुर जिले के कोरंगा गांव की घटना समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : घर से लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने निकले शिक्षक की मिर्गी बीमारी से मौत हो गई।इस घटना की सूचना शिक्षक को जशपुर छोड़ने जा रहे पड़ोसी ने कुनकुरी थाने में दी। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बारे में सब इंस्पेक्टर खोमराज ठाकुर ने जानकारी दी कि 5 मई की शाम 6 बजे कोरंगा गांव के रहनेवाले शिक्षक पॉल शांतिदान एक्का अपने घर से लोकसभा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान

समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बगिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे। श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है। अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। श्री साय कल प्रातः 10:05…

Read More

हमारी माताओं बहनों के हक का पैसा कांग्रेस अपनी विदेशी महारानी को पांच साल तक पहुंचाते रहे, मोदीजी की गारंटी एवं विष्णुदेव साय के सुशासन ने महतारी वंदन योजना से आपको दिया गया आपका हक – गोमती साय

इस लोकसभा के चुनाव में हमें मोदी जी को आने वाले समय के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/जशपुर : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत भाजपा मंडल कांसाबेल में आयोजित महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय सम्मिलित हुई। विधायक गोमती साय ने महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित नारी-शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को मोदीजी ने हक देने का बिल संसद में पास कर दिया है। इस चुनाव में आपके आशीर्वाद से तीसरी बार…

Read More

जशपुर, मनोरा और बगीचा में संपन्न हुआ महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन : छत्तीसगढ़ को संवारने और विकसित करने का काम भाजपा ही कर सकती है – कृष्ण कुमार राय

प्रचार अभियान के अंतिम दिन भाजपा ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बहाया पसीना. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर शहर के बस स्टेण्ड एवं मनोरा और बगीचा में भी महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर संभाग के सह कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने सीधा कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंनें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूआ, घुरूवा और बाड़ी योजना पर हमला करते हुए कहा कि…

Read More

एसपी के नेतृत्व में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बलों द्वारा कुनकुरी नगर क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दिया गया संदेश

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रविवार को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में कुनकुरी पुलिस थाना से सैकड़ों की संख्या में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला । फ्लैग मार्च कुनकुरी नगर के मुख्य मार्ग के साथ चौक चौराहों से होते हुए बस स्टैण्ड पहूंचा। बस स्टैण्ड से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका वापस पुलिस थाना पहूंचने पर समापन किया गया । इस दौरान शांतिपूर्ण चुनाव कराने…

Read More