‘‘सुशासन तिहार-2025‘‘ का तीन चरणों में होगा आयोजन, पहला चरण 8 अप्रैल से होगी प्रारंभ शिकायत, समस्या, सुझाव व मांग से सम्बंधित आवेदन को समाधान पेटी में जमा करने की होगी सुविधा मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण जशपुर 07 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में ‘‘सुशासन तिहार -2025‘‘ संचालित करने का निर्णय लिया है। जो शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। यह…
Read MoreTag: #CMVishnuDeoSai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद
रायपुर, 11 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकस्वरूप, जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग – मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति भेंट कर श्री श्री…
Read Moreबजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति किया आभार प्रकट
रायपुर, 07 मार्च 2025/ बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50…
Read Moreबस्तर जिले को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग द्वारा 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दी बधाई
रायपुर, 7 मार्च 2025 – बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के…
Read Moreराज्य की बड़ी योजनाओं पर चर्चा! 02 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
रायपुर 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 02 मार्च को अपरान्ह 3.00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में…
Read Moreमनरेगा के तहत गांवों में होगा व्यापक विकास! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – जल संरक्षण और बुनियादी ढांचे पर रहेगा खास फोकस
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर, 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की…
Read Moreरायपुर में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह! महापौर मीनल चौबे और पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में संभाली जिम्मेदारी
रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य – मुख्यमंत्री रायपुर, 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
Read Moreजनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों की सौजन्य भेंट, ग्रामीण विकास को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
जशपुर, 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निज निवास बगिया में जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार और कांसाबेल के नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित बीडीसी को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें जनसेवा के कार्य पूरी निष्ठा से करने और जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शासन की बहुत सी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं की मदद से क्षेत्र का विकास…
Read Moreविज्ञान से प्रगति, विज्ञान से नवाचार! राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का किया आह्वान
रायपुर 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नोबेल पुरस्कार विजेता महान भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी खोज ‘रमन प्रभाव’ ने विज्ञान की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उन्हीं के सम्मान में हर वर्ष 28…
Read More