हाउसिंग बोर्ड बनाएगा 181 आवासीय मकान और 20 दुकानें, 54 सरकारी क्वार्टर्स भी बनेंगे शासन के उच्चाधिकार समिति ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शहर के बीच केलो विहार के 6.75 एकड़ में पशुपालन विभाग का पोल्ट्री फार्म है। जो अब हटने जा रहा है। इस स्थान पर हाउसिंग बोर्ड आवासीय प्रोजेक्ट लेकर आने वाला जिसमें सरकारी क्वार्टर्स भी बनेंगे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल से यह प्रोजेक्ट शासन द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कार्यपालन…
Read MoreTag: Raigarh
जिला ग्रन्थालय में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेंस सेमीनार : लक्ष्य निर्धारित कर लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव
सीईओ ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए दिए टिप्स ‘डिफेंस क्षेत्र में रोजगार के अवसर’ पर लेफ्टिनेंट कृपासिंधु पटेल ने दिया मार्गदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज प्रात: 10 बजे से जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में सीईओ जिला पंचायत के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी श्री जितेन्दर यादव ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दिए।…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजातियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम जोडऩे के साथ मतदान के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
मतदान प्रतिशत बढ़ाने औद्योगिक श्रमिको, विशेष पिछड़ी जनजाति, महिलाओ, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं पर रहेगा फोकस निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण करें शुरू, ड्यूटी लगाना करें सुनिश्चित मतदान जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम हेतु कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिन्हा ने ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियां निवासरत है, उन्हें विशेष रूप से फोकस कर उनका शत-प्रतिशत नामों को मतदाता सूची में जोडऩा सुनिश्चित करें, इसके साथ ही उनको मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करें।…
Read Moreअवैध फ्लाई ऐश परिवहन पर 6 माह में लगाया 30 लाख 88 हजार का जुर्माना, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने की कार्यवाही, उद्योगों को नोटिस भी हुआ जारी
हेल्प लाईन नंबर 7987033406 पर फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन की कर सकते है शिकायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ जिले में अवैध फ्लाई ऐश के समुचित निपटान एवं पर्याप्त व्यवस्था किये बिना परिवहन करते पाये जाने पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जनवरी 2023 से आज तक अवैध एवं अनियंत्रित निपटान एवं समुचित व्यवस्था किये बिना परिवहन करते पाये जाने पर 1500 रूपये प्रतिटन के अनुसार 30 लाख 88 हजार 182 रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगायी गई है। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुश साहू…
Read Moreकेवड़ाबाड़ी एवं सारंगढ़ बस स्टैण्ड में बसों की गई जांच : कमी पाए जाने पर 4 बसों पर की गई 4600 रुपये की चालानी कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ परिवहन उडऩदस्ता दल द्वारा कल शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड एवं सारंगढ़ बस स्टैंड रायगढ़ में बसों के आकस्मिक जांच की कार्यवाही की गई। जिसके तहत बसों का टैक्स, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूस, किराया सूची, फस्र्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र इत्यादि की जांच की गई। जिसमें 4 बस पर 4600 रुपये की चलानी कार्यवाही की गई एवं 4 बस संचालक को नोटिस दिया गया है। बस चालक का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह…
Read Moreनिदेशक, गृह मंत्रालय श्रीमती रंजीता रश्मि 26 जून से रहेंगी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर, कैच द रेन-2023 अभियान और जल संरक्षण कार्यों की करेंगी समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ निदेशक, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली श्रीमती रंजिता रश्मि 26 से 28 जून तक तीन दिवस के रायगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे यहां जलशक्ति अभियान के तहत कैच द रेन-2023 अभियान के किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान निदेशक श्रीमती रंजीता रश्मि जल संरक्षण की दिशा में जिले में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। इसके साथ ही जिले में चल रहे जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्य जैसे अमृत सरोवर निर्माण, केलो संरक्षण…
Read Moreगौमूत्र खरीदी में रायगढ़ जिला लगातार राज्य में शीर्ष पर, 18 हजार 394 लीटर गौमूत्र की हुई खरीदी, कलेक्टर लगातार कर रहे योजना की समीक्षा, जैविक कृषि क्षेत्र विस्तार के दिए निर्देश
गौमूत्र से बना रहे जैविक कीटनाशी ‘ब्रम्हास्त्र’ और वृद्धिवर्धक ‘जीवामृत’, महिला समूह की आय के साथ जैविक कृषि को मिल रहा बढ़ावा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य शासन द्वारा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए गोठानों में गोबर के बाद गौमूत्र खरीदी भी की जा रही है। इससे बनने वाले वृद्धिवर्धक व कीटनाशी के लिए जिले के गोठानों में लगातार गौमूत्र खरीदी की जा रही है। जिसमें रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान में बना हुआ है। रायगढ़ जिले में अब तक 18 हजार 394 लीटर गौमूत्र खरीदी…
Read More