मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा – आप हमें अपना समझें, शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं.

घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फ़ोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री साय ने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि –…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं : रंगों का त्यौहार होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अपने निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री ने खेली होली समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा – हर्ष, उल्लास और उमंग के रंगों से भरपूर होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। होली एक दूसरे के लिए प्रेम-भाव और सहयोग को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। मैं आप सभी से प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित ढंग…

Read More

ट्रांसफर ब्रेकिंग : सरकार ने महीने भर में ही बदला इस आईपीएस का प्रभार, देखें आदेश……..!

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : राज्य शासन ने एटीएस के एसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह की नई नियुक्ति की है। उन्हें आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से निदेशक ट्रेनिंग आपरेशन, अग्निशमन और नगर सेना बनाया गया है। पाँच फरवरी को ही सरकार ने उन्हें रायपुर एटीएस का एसपी बनाया था,

Read More

राशनकार्ड नवीनीकरण : 69 लाख 4 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन !

15 मार्च तक किया जाएगा राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 04 मार्च की स्थिति में 69 लाख 4 हजार 329 राशन कार्डधारियों द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। ज्ञातव्य है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। विभाग से…

Read More

बड़ी खबर : राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब आवेदन कर सकेंगे 15 मार्च तक.

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर :  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, जिससे सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें। इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी…

Read More

राज्य वीरता पुरस्कार : राज्यपाल ने चार बच्चों को किया सम्मानित, वीर बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति-पत्र किया गया भेंट.

मास्टर अरनव सिंह, मास्टर ओम उपाध्याय, मास्टर प्रेमचंद साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू किए गए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ – रायपुर :  राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के 4 बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के लिए इन बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया गया है। इनमें मास्टर अरनव सिंह, मास्टर ओम उपाध्याय, मास्टर प्रेमचंद साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू सम्मिलित हैं। सरगुजा…

Read More

बड़ी खबर : बिरहोर, पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के उत्थान में जीवन समर्पित करने वाले श्री जागेश्वर यादव ‘पद्मश्री’ से होंगे सम्मानित !

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी, बिरहोर के भाई नाम से प्रसिद्ध हैं श्री जागेश्वर यादव, समदर्शी न्यूज़ – जशपुरनगर :  भारत सरकार द्वारा बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री जागेश्वर यादव को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। जशपुर जिले के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध श्री जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री…

Read More

राशनकार्ड नवीनीकरण : एक लाख 41 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन.

खाद्य विभाग ने ऑनलाईन की सुविधा देकर नवीनीकरण की प्रक्रिया को बनाया आसान समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य आज से शुरू हो गया है। खाद्य विभाग ने राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा देकर इसे काफी आसान बना दिया है। पहले दिन आज एक लाख 41 हजार 547 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, इनमें से एक लाख 33 हजार 640 लोगों ने स्वयं मोबाइल एप्प के माध्यम…

Read More

भजन साय हुए मुख्यमंत्री के निज सहायक के पद पर नियुक्त !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-14/2023/एक-8 (पार्ट-3) नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 23/01/24 के अनुसार राज्य शासन ने श्री भजन साय, ग्राम तपकरा, जनपद पंचायत फरसाबहार, जिला-जशपुर (छ.ग.) को को-टर्मिनस आधार पर निज सहायक के पद पर नियुक्त कर, माननीय मुख्यमंत्री जी की निजी स्थापना में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया है। देखें आदेश………

Read More

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने की मोहतारा गांव के राम मंदिर परिसर की साफ-सफाई समदर्शी न्यूज़ – रायपुर :…

Read More